लाठीचार्ज के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
सतीश
लखनऊ। भारत बचाओ आंदोलन में कांग्रेसियों पर लाठी चार्ज के विरोध में सैकड़ों की संख्या में मौजूद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया ।

हज़रतगंज के जीपीओ गांधी प्रतिमा पर मौजूद कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राज बब्बर और यूथ कांग्रेस का नेता केशव चन्द्र यादव के साथ मौजूद कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही लाठी चार्ज में घायल नेताओं के समक्ष निंदा करते हुए पुलिस बल को सरकार का बाउंसर बताया।प्रदर्शन में मौजूद राज बब्बर ने कहा कि जिस तरह से नौजवानों को पीटा गया है यह अपने आप मे साबित करता है कि हिटलर के वंशज कही पैदा हुए हैं तो प्रदेश के मुखिया के रूप में पैदा हुए हैं ।किसी भी लाठीचार्ज या गोली चलाने के लिए डीएम एसडीएम की परमिशन चाहिए होती है बिना किसी आर्डर के खाकी वाले जिनके मा बाप ने आज सितारे लगा कर खड़ा करवाया सारी ज़िंदगी मेहनत करके उनको आईपीएस बनाया आज इनके सितारे लगे हैं ताकि यह देश की रक्षा करें कानून की रक्षा करें लोकतंत्र की रक्षा करे।लेकिन इन लोगो ने मोदी और योगी के बाउंसर्स की तरह इतना मारा जिसमे 5 नौजवान ट्रामा सेंटर में हैं और 90 से ऊपर बच्चे बलरामपुर अस्पताल में भर्ती हैं
आज तक इतनी बर्बरतापूर्वक घटना नही हुई अगर हमारे नेता केशव को पता होता तो यहां पर इस तरह का व्यवहार होने वाला है तो हमारे पास भी बहुत सारे बाउंसर्स हैं जो उनका मुकाबला कर सकते थे।





