संदना पुलिस ने दिखाई मुसतैदी 12 घंटो के भीतर 6 आरोपी गिरफतार एक की तलाश
लखनऊ।सीतापुर ज़िले के संदना थाना क्षेत्र मे नाबालिग 10वीं की छात्रा के साथ सामूहिक ब्लात्कार की सनसनीखेज़़ घटना सामने आई है । पुलिस से बेखौफ 7 दबंगो ने सामूहिक ब्लात्कार की घटना को अन्जाम दिया और युवती के साथ मौजूद उसके भाई और दोस्त को इतना पीटा और डराया कि वो भी उनकी दरिन्दगी किसी को डर की वजह से बता नही पाए। लखनऊ से सीतापुर अपने दादा के घर स्कूल की छुटिटयां बिताने गई कक्षा 10 की एक नाबालिग छात्रा के साथ गॅाव के 7 लड़को ने बारी बारी सामूहिक से सामूहिक ब्लात्कार किया। घटना के समय युवती के साथ मौजूद उसके भाई और भाई के एक दोस्त को दबंगो ने पीटा और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।

सामूहिक ब्लात्कार पीड़ित युवती लोकलाज के भय से तीन दिनो तक इस घटना को छुपाए रही लेकिन अज्ञात व्यक्ति द्वारा महिला हेल्प लाईन 181 पर सूचना दी गई तो महिला अधिकारी की काउन्सिलिंग के बाद पीड़ित युवती ने सीतापुर के संदना थाने मे घटना के तीन दिन बाद 7 अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया तो इन्स्पेक्टर संदना सुभाष सिंह ने घटना को गम्भीरता से लेते हुए मामले की जाॅच शुरू की और मुखबिरो का जाल बिछा दिया पुलिस को चन्द घंटो मे ही कामयाबी मिल गई और 7 आरोपियों मे 6 आरोपियों को गिरफतार कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार लखनऊ के कृष्णा नगर मे अपने परिवार के साथ रह कर प्राईवेट नौकरी करने वाले कर्मचारी की 16 वर्षीय बेटी अपने भाई के साथ 19 मार्च 2018 को सीतापुर के संदना थाना क्षेत्र के गोदलामऊ मे रहने वाले अपने दादा के घर स्कूल की छुटिटयां बिताने गई थी। 27 मार्च की शाम छात्रा अपने भाई और भाई के एक दोस्त के साथ गाॅव के पास लगने वाले मेले मे घूमने गई थी छात्रा मेला घूम कर अपने भाई और भाई के दोस्त के साथ पैदल अपने दादा के घर जा रही थी तभी सुनसान रास्ते पर सात युवको ने उसे रोक लिए । छात्रा के भाई और उसके दोस्त ने जब दंबंगो का विरोध किया तो दबंगो ने उनकी जमकर पिटाई की और धमकी देकर भगा दिया । सातो लड़को ने नाबालिग छात्रा से बारी बारी ब्लात्कार किया और घटना के बाद युवती को ज़बान बन्द रखने के लिए धमकाते हुए भगा दिया। युवती ने घटना की जानकारी लोकलाज के डर से अपने परिवार को नही बताई किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जब महिला हेल्प लाईन 181 पर सूचना दी गई तो परिजनो को सनसनी खेज़ घटना की जानकारी हुई । महिला हेल्प लाईन हरकत मे आई और पीड़ित युवती से बयान लिया तो युवती ने डर और लोकजाज भग होने के डर से मुकदमा लिखवाने से इन्कार कर दिया हेल्प लाईन की महिला अधिकारी द्वारा की गई काउसिलिंग के बाद युवती ने संदना थाने पहुॅच कर सात अज्ञात युवको के खिलाफ सामूहिक ब्लात्कार डराने धमकाने और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया । मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत मे आई और चन्द घंटो के भीतर ही 7 मे से 6 आरोपियों की पहचान कर उन्हे गिरफतार कर लिया।
इन्स्पेक्टर ने दिखाई मुस्तैदी एक सुराग से चन्द घंटो मे घटना का अनावरण
मेला देख कर अपने भाई और दोस्त के साथ वापस घर जा रही नाबालिग 10वीं की छात्रा से सामूहिक ब्लात्कार की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद इन्स्पेक्टर संदना सुभाष सिंह ने मुखबिरो का ऐसा जाल बिछाया कि चन्द घंटो मे ही 7 अज्ञात आरोपियो की पहचान कर 6 को गिरफतार कर लिया। इन्स्पेक्टर सुभाष सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद जब जाॅच शुरू की गई तो घटना मे गोदलामऊ के रहने वाले रामनाथ के पुत्र खुदन्नू का नाम प्रकाश मे आया खुदननू को गिरफतार कर जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने घटना मे चुन्नू, कामता पासी, मनोज, , हिमाशु उर्फ गोलू, छोटा और चन्दन के नाम बताए पुलिस ने बिना वक़्त गवांए सभी के घरो पर दबिश देकर 6 लोगो को गिरफतार कर घटना का अनावरण कर दिया एक आरोपी मनोज की गिरफतारी अभी नही हुई है उसकी तलाश मे दबिशे जारी है।
चन्द घंटो मे हुआ वारदात का खुलासाः एसएसपी सीतापुर
एसएसपी सीतापुर आनन्द कुलकर्णी ने बताया कि पीड़ित छात्रा लोकलाज भंग के डर से सामुहिक ब्लात्कार की घटना को तीन दिनो तक छुपाए रही पीड़ित युवती ने काउसिंलिंग के बाद ने मुकदमा दर्ज कराया तो घटना को पुलिस ने बहोत ही गम्भीरता ले लिया और चन्द घंटो के बन्दर ही 7 में से 6 आरोपियों को गिरफतार कर लिया गया। उन्होने बताया कि ब्लात्कार पीड़ित छात्रा ने ही पहले लोकजाल भंग होने के डर से अपने परिवार से भी घटना छुपाई लेकिन अज्ञात व्यक्ति द्वारा महिला हेल्प लाईन पे सूचना दी गई ता जाॅच टीम की पूछताछ मे उसके परिजनो को पता चला फिर उसके परिवार वाले भी लोगलाज भंग होने के डर से चुप रहे लेकिन महिला हेल्प लाईन की महिला अधिकारी की काउसिंलिग के बाद पीड़ित परिवार मे हिम्मत जागी और उसने मुकदमा दर्ज कराया है आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओ मे मुकदमा दर्ज किया गया है।





