Wednesday, March 11, 2026
spot_img
HomeMarqueeलखनऊ मेट्रो के नियमों की अनदेखी करना यात्रियों को पड़ सकता है...

लखनऊ मेट्रो के नियमों की अनदेखी करना यात्रियों को पड़ सकता है भारी

join us-9918956492————
लंबे इंतजार के बाद बुधवार सुबह 6 बजे लखनऊ मेट्रो आम लोगों के लिए शुरू हो गई. मेट्रो की पहली सवारी के लिए लोगों में गजब उत्साह देखने को मिला. बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सभी पहली मेट्रो की सवारी का गवाह बनने के लिए सुबह 6 बजे ही ट्रांसपोर्टनगर और चारबाग मेट्रो स्टेशन पहुंच गए. मगर लखनऊ मेट्रो में सफर करने के लिए नियमों की अनदेखी करना यात्रियों को भारी पड़ सकती है.

लखनऊ मेट्रो में बिना टिकट यात्रा या उससे ज्यादा यात्रा करने पर किराया और 50 रुपये जुर्माना देना होगा. या फिर एक महीने की जेल हो सकती है. शराब पीकर यात्रा करने या हंगामा करने पर टिकट कैंसिल होगा और 500 रुुपये जुर्माना देना होगा.
आपत्तिजनक चीजें लेकर जाने पर 500 रुपये तक का जुर्माना देना होगा. खतरनाक सामान लेकर यात्रा करने पर 5000 रुपये जुर्माना और चार साल की जेल होगी. मेट्रो स्टेशन या ट्रेन के अंदर प्रदर्शन करने या विज्ञापन चस्पा करने पर 6 महीने की जेल या 1000 रुपये जुर्माना या फिर दोनों हो सकते हैं.
बिना अनुमति के प्रवेश पर 3 महीने की जेल, 250 रूपये जुर्माना या फिर दोनों. मेट्रो को रोकने की कोशिश करने पर 5 हजार रुपये का जुर्माना या फिर 4 साल की जेल. मेट्रो स्टेशन या उसके भीतर अवैध रूप से दुकान चलाने पर 6 महीने की जेल या फिर 500 रुपये का जुर्माना.बिना वजह अलार्म बजाने पर 1 साल की जेल, 1 हजार रुपये जुर्माना या फिर दोनों. अवैध रुपये से टिकट बेचने पर 3 महीने की जेल या 500 रुपये जुर्माना या फिर दोनों. रेलवे ट्रैक, ट्रेन तोड़ने या कोशिश करने पर 10 साल की जेल या उम्र कैद या फिर सजा-ए-मौत. मेट्रो रेल प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने पर 10 साल की जेल.

https://www.youtube.com/watch?v=kMFCjzj29nE&t=1s


अवध न्यूज़ के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडिओ के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular