Tuesday, March 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeलखनऊ चिड़ियाघर की शान टाइगर का अंतिम संस्कार हुआ इस अंदाज में...

लखनऊ चिड़ियाघर की शान टाइगर का अंतिम संस्कार हुआ इस अंदाज में की सब देखते रहे गए

join us-9918956492———————————-
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े————– 
लखनऊ के नवाब वाजिद अली शाह चिड़ियाघर की शान रहे टाइगर आर्यन ने शुक्रवार को इस दुनिया को अलविदा कह दिया. 17 साल का टाइगर लंबे समय से बीमार चल रहा था. आर्यन के निधन पर चिड़ियाघर में शोक की लहर है.

आर्यन लखनऊ चिड़ियाघर की शान था. उसे देखने के लिए प्रदेश के दूर-दराज से लोग आते थे. उसकी एक दहाड़ बच्चों को जहां रोमांचित करती थी तो वहीं कईयों के दिल में सिरहन भी पैदा हो जाती थी. न जाने कितने ही बच्चों ने आर्यन के साथ सेल्फी ली है. लेकिन वर्षों से इस चिड़ियाघर की शान रहे आर्यन के चले जाने से उसके दो बच्चे जय और विजय भी अब अनाथ हो गए.

आर्यन की मौत से उसकी देख रेख करने वाले मुबारक भी सदमे में हैं. मुबारक कहते हैं कि वे कई वर्षों से आर्यन की देखभाल कर रहे थे. उसका जाना एक दोस्त के चले जाने जैसा है. उन्होंने बताया कि आर्यन के अंतिम संस्कार में उसे 20 किलो की माला पहनाई गई.
बता दें सफ़ेद बाघ की औसत आयु 18-20 साल ही होती है. आर्यन भी 17 साल का हो चुका था. वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहा था.
——————————————————————————————————————-
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular