रोमांचक मुकाबले में महिलाओं ने दी कड़ी टक्कर
कानपुर महानगर। ग्रीन पार्क में आज एक अनोखा क्रिकेट मैच देखने को मिला जहां पुरुषों का मुकाबला महिलाओं से क्रिकेट मैच में हुआ मैच के काम में महिलाओं की टीम सपोर्ट फाउंडेशन टीम का हौसला अफजाई आए हुए अतिथि इंद्र मोहन रोहतगी ने की उन्होंने कहा कि मैच का परिणाम कुछ भी हो लेकिन महिलाओं की टीम की तारीफ करनी चाहिए जो पुरुषों से मुकाबले को तैयार है। आज ग्रीन पार्क में सुबह 7:00 बजे मैच का शुभारंभ हुआ दो टीमों के बीच में आज पहला मैच था सपोर्ट फाउंडेशन टीम और एचडीपीएक्सआई टीम का पहला मैच ग्रीन पार्क में था सपोर्ट फाउंडेशन टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और एसडीपी को मैच खेलने के लिए आमंत्रित किया ।

सपोर्ट फाउंडेशन की तरफ से एकता सिंह और अमीषा पटेल ने पहले बल्लेबाजी की सपोर्ट फाउंडेशन की तरफ से एकता सिंह 44 बॉल पर 21 रन बनाए और आराधना सिंह ने 4 ओवर में 6 रन देकर दो विकेट लिए और अमीषा पटेल ने 6 रन देकर दो विकेट लिए और एसडीपी को 92 रन का लक्ष्य दिया और एचडी पीके कप्तान भारत मिश्रा ने कप्तानी पारी 45 नॉट आउट खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई एचडीपी ने सपोर्ट फाउंडेशन को 6 विकेट से मात दी। मैच समाप्त होने पर इंद्र मोहन रोहतगी और ज्योति शुक्ला ने महिलाओं की टीम सपोर्ट फाउंडेशन की हौसला अफजाई की और कहा कि क्रिकेट में हार जीत तो होती रहती है लेकिन इस मैच में ग्रीन पार्क में एक इतिहास रच दिया है।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
————————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबर





