Saturday, February 28, 2026
spot_img
HomeMarquee“रुद्राक्ष वेलफेयर सोसायटी” की ओर से वीरांगना लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर...

“रुद्राक्ष वेलफेयर सोसायटी” की ओर से वीरांगना लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर हुआ भव्य कवि सम्मेलन

“रुद्राक्ष वेलफेयर सोसायटी” की ओर से वीरांगना लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर हुआ भव्य कवि सम्मेलन

“कृष्ण कन्हैया, तुम बलदाऊ के भाई यहां हैं दाउद के भैया”

लखनऊ,रुद्राक्ष वेलफेयर सोसायटी की ओर से अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन स्वतंत्रता संग्राम की महानायिका वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर किया गया। बंगला बाजार पुलिस चौके सामने आयोजित इस कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजन सोसायटी के अध्यक्ष रोहित श्रीवास्तव के संयोजन में किया गया। इस समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित मुख्य अतिथि के रूप में और विशिष्ट अतिथियों में कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, राज्य मंत्री स्वाति सिंह, मेयर संयुक्ता भाटिया, सांसद मोहनलालगंज कौशल किशोर सहित अन्य गणमान्य हस्तियां आमंत्रित की गई थीं।  

कवि सम्मेलन के भव्य मंच पर पद्मश्री सुनील जोगी ने अपने चिरपरिचित अंदाज में सुनाया कि “कलयुग में अब ना आना रे प्यारे कृष्ण कन्हैया, तुम बलदाऊ के भाई यहां हैं दाउद के भैया।” उनके चाहने वालों ने दाद दी तो उन्होंने काव्य सरिता को आगे प्रवाहित करते हुए सुनील जोगी ने कहा कि “तुम नई विदेशी मिक्सी हो, मैं पत्थर का सिलबट्टा हूं, तुम ए.के. सैंतालिस जैसी, मैं तो इक देसी कट्टा हूं, तुम चतुर राबडी देवी सी, मैं भोला-भाला लालू हूं”।

डॉ.सुरेश अवस्थी ने नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि “नाम के आगे लिखा देख, नेता जी भी गच्चा खा गये, एक दिन सवेरे- सवेरे, इलाज कराने मेरे घर आ गये, बोले डॉक्टर साहब, जब से कुर्सी मिली है भूख जाने का नाम ही नहीं ले रही है, इतना खाया है, इतना खाया है फिर भी भूख-और खाओ, और खाओ का उपदेश सुना रही है

अंशु प्रिया ने दिल किे उदगारों को कुछ यूं बयां किया कि “अपना घर माना है छोड़कर न जाऊंगी, तेरे साथ हर रिश्ता उम्र भर निभाऊंगी”। श्रोताओं की दाद मिली तो उन्होंने पढ़ा कि “आपके नगर में मैं पहली बार आई हूं, आप प्यार देंगे तो बार बार आऊंगी।” तालियों के बीच उन्होंने दो रचनाएं “प्यार के समंदर में डूबते ही जाना है, ग़म की आंधियों में भी हमको मुस्कुराना है” और “ख़ुशगवार मौसम में, तुमसे ये ग़ुज़ारिश है, आज जो किया वादा, उम्र भर निभाना है” सुनायीं। इस कवि सम्मेल में लाफ्टर फेम दिनेश बावरा, डॉ.कमलेश बसंत, प्रख्यात मिश्रा, पंकज श्रीवास्तव, व्याख्या मिश्रा, विख्यात मिश्रा को भी अमंत्रित किया गया था।


अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबर

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular