join us 9918956492———-
———————————-
आज सूर्य एक अस्त हुआ है l
दूसरा कल उदित होगा ,
मन दुखों में है अभी,
फिर से यह मन प्रमुदित होगा l
———————————-
धीर था वह वीर था l
रणभूमि का रणधीर था ,
किंचित भयभीत था नहीं वह ,
लड़ कर मरा शूरवीर था l
———————————–
आएगा वह फिर धरा पर l
कर्तव्य निज निभाने को ,
आज मार गया जो शत्रु ,
कल उसे सताने को l

भारत मां का लाल दुलारा l
माता पिता का था वह प्यारा ,
भीगी पलकों से उसे अब,
याद करे यह देश सारा l
चूड़ी टूटी बिंदी छूटी रो रही लुगाई है l
उजाड़ गया श्रृंगार उसका , शत्रु बड़ा कसाई है ,
पुत्र -पुत्री बहन ,भाई बेकल हो रो रहे सभी,
समझ में नही आ रहा , कैसी विपदा छाई है ——————————————————————————————————————————————————————————————————

रीता यादव बिहार के सिवान जिले की रहने वाली है
वर्तमान समय में नोएडा में रह रही है. शिक्षा बाबा भीमराव अंबेडकर मुजफ्फरपुर विश्वविद्यालय से पूरी हुई है तथा कविताएं दोहे लिखती है । इनकी कई रचनाएं पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई है





