लखनऊ। विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष और अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद नामक संगठन बनाने वाले प्रवीण भाई तोगड़िया आज लखनऊ के वीवीआईपी गेस्ट हाउस पहुंचे। जहां उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर भाजपा से अयोध्या में प्रस्तावित राम मंदिर के जल्द निर्माण के लिए काम शुरू कराने की अपील की।

उन्होंने कहा कि आज वह अयोध्या रामलला के दर्शन करने जा रहे हैं। वंही बीजेपी पर तीखा वार करते हुए उन्होंने कहा कि1984 में यह संकल्प किया गया था कि सोमनाथ की तर्ज पर अयोध्या में भी मंदिर बनेगा और अगर कोर्ट से ही मंदिर बनना था। तब जनता को वचन नहीं देना चाहिए था। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा वादा पूरा नहीं करेगी तो 2019 में जनता सबक सिखा देगी।

लखनऊ पहुंचे प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि पालमपुर हिमाचल प्रदेश के राष्ट्रीय प्रस्ताव में भाजपा ने कहा था कि सरकार बनी तो संसद में कानून बनाकर मंदिर बनाएंगे ।
अब सरकार बने चार साल हो गए।मगर अभी तक कोई कानून नहीं बना। उन्होने कहा की जनता के साथ भाजपा ने विश्वासघात किया है। पीएम की विदेश यात्राओं को निशाने पर लेते हुये कहा कि पीएम मोदी को विदेश घूमने से फुर्सत नहीं है।
उन्होंने कहा कि संसद से कानून नहीं बना तो हिन्दू जनता खुद आगे आकर अयोध्या में राम मन्दिर बनाएगी। प्रवीण तोगड़िया ने अक्टूबर में अयोध्या कूच की भी बात कही। उन्होंने बताया कि वह प्रधानमंत्री को डाक के जरिए मन्दिर निर्माण का प्रस्तावित भेजेंगे।
बोलते हुये बताया की संसद में कानून बनाकर काशी विश्वनाथ मंदिर, मथुरा में श्री कृष्ण जन्म भूमी और अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीनों हिंदुओं को सौंपे जाएं।अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया नें कहा कि हमारे कार्यकर्ता 10 करोड़ लोगों तक जाएंगे और अक्टूबर के आखिर तक 20 करोड़ लोगों तक पहुंचकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा और अक्टूबर के बाद अगर हमारी मांग नहीं मानी गई। तब आंदोलन किया जाएगा।साथ ही बताया की अक्टूबर तक अगर सरकार ने राम मंदिर का टाइम टेबल नहीं दिया तो लखनऊ से आंदोलन शुरू होगा।





