Tuesday, March 3, 2026
spot_img
HomeNationalरामदेव ने निजी सुरक्षा कंपनी "पराक्रम सुरक्षा प्राइवेट लिमिटेड" का किया...

रामदेव ने निजी सुरक्षा कंपनी “पराक्रम सुरक्षा प्राइवेट लिमिटेड” का किया शुभारंभ

देखे पूरी खबर ——————————————

हरिद्वार। योग गुरु बाबा रामदेव अब सुरक्षा के क्षेत्र में अपना “पराक्रम” दिखाने जा रहे हैं। पतंजलि के संस्थापक रामदेव ने गुरुवार को हरिद्वार में निजी सुरक्षा कंपनी “पराक्रम सुरक्षा प्राइवेट लिमिटेड” का शुभारंभ किया।

योग-स्वास्थ्य के बाद उपभोक्ता वस्तुओं के बाजार में पतंजलि को बड़े ब्रांड के रूप में स्थापित कर चुके बाबा ने नई कंपनी में करोड़ों रुपए का निवेश किया है। कंपनी देश में हजारों युवाओं को निजी सुरक्षाकर्मियों की ट्रेनिंग व नौकरी देगी। अभी देश का निजी सुरक्षा बाजार 40 हजार करोड़ रुपए का है।

बाबा रामदेव की सुरक्षा कंपनी से जुड़ने वालों को आर्मी और पुलिस के रिटायर्ड अफसर प्रशिक्षक के रूप में ट्रेनिंग देंगे। कंपनी के उद्घाटन के मौके पर बाबा ने “पराक्रम सुरक्षा, आपकी रक्षा” का नारा दिया और कहा कि यह सुरक्षा एजेंसी देश के जन-जन में सैन्य भाव जगाने का काम करेगी।

उन्होंने कहा, “पतंजलि के प्रयास से योग, आयुर्वेद और स्वदेशी अभियान से देश में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं सशक्त राष्ट्रीय चेतना पैदा हुई है। पराक्रम सुरक्षा एजेंसी देश के प्रत्येक नागरिक के जीवन में आत्मसुरक्षा एवं राष्ट्ररक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम करेगी।

100 कर्मियों की पहली बैच

पहली बैच के 100 कर्मचारियों को पिछले एक महीने से ट्रेनिंग दी जा रही है। इस वर्ष के अंत तक बाबा की इस कंपनी की देशभर में शाखाएं होंगी।

2020 तक दोगुना होगा सुरक्षा का बाजार : फिक्की

देश के अग्रणी औद्योगिक व व्यापारिक संगठन-भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में निजी सुरक्षा एजेंसियों का कारोबार अभी 40,000 करोड़ रुपए का है। पिछले कुछ सालों में इस सेक्टर में आई तेजी को देखते हुए साल 2020 तक यह बढ़कर 80,000 करोड़ रुपए तक होने का अनुमान है।

घर, संस्थान, दफ्तर तक सुरक्षा देंगे बाबा के जवान

बाबा रामदेव की पराक्रम सिक्योरिटी एजेंसी के जवान (गार्ड) घर, दफ्तर व संस्थानों के अलावा कॉर्पोरेट ऑफिस, शॉपिंग मॉल्स आदि में भी सुरक्षा सेवा मुहैया कराएंगे।

11 साल में 10 हजार करोड़ की हुई पतंजलि

बाबा रामदेव ने वर्ष 2006 में पतंजलि आयुर्वेद की स्थापना की थी। योग के बाद बाबा ने इसके जरिये उपभोक्ता वस्तुओं (एफएमसीजी) के क्षेत्र में कदम रखा था। तब से कंपनी ने ग्रोथ की छलांग लगाई है। पिछले वित्त वर्ष में पतंजिल ने 10,561 करोड़ का कारोबार किया था।


अगर आपको यह समाचार पसंद आया हो तो अपने मित्रों को शेयर करना ना भूले
आप अपनी बात नीचे कमेंट बॉक्स में लिख सकते है  
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular