
भूकंप का केंद्र उत्तराखंड का रुद्रप्रयाग था। केंद्र जमीन के अंदर 30 किलोमीटर की गहराई में था। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान दूसरी बार भूकंप आया है।
मंगलवार को राज्य में 3.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। वहीं हरियाणा और उत्तर प्रदेश के विभिन्ना इलाकों से भी भूकंप के झटके महसूस किये गए।
अभी तक किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। इससे लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति रही।
भूकंप से कई घरों में दरारें आ गई। भूकंप का झटका दूसरी मंजिले से ऊपर रहने वालों को सबसे ज्यादा महसूस किया गया। कुमाऊं में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।
दिल्ली भी हिली : भूकंप के झटके से बुधवार शाम दिल्ली भी हिल गई। लोगों ने झटके महसूस किए। भूकंप के झटके महसूस होते ही ऊंची-ऊंची इमारतों में रहने वाले लोग बाहर पार्क में पहुंच गए।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र रुद्रप्रयाग में था और तीव्रता रिक्टर पैमाने पर लगभग 5.5 रही। अभी तक किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है लेकिन सभी जिलाधिकारियों का एलर्ट कर दिया गया है। आपदा प्रबंधन टीमों को भी एलर्ट मोड पर रखा गया है।
https://www.youtube.com/watch?v=eBIyfSqbc0o