Tuesday, April 7, 2026
spot_img
HomeMarqueeराज्यपाल का यह आदेश जिसे दो प्रोफेसर की नियुक्ति पर बना खतरा

राज्यपाल का यह आदेश जिसे दो प्रोफेसर की नियुक्ति पर बना खतरा

JOIN US-9918956492———————————-
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े—————- 
लखनऊ। राज्यपाल राम नाईक ने लखनऊ विश्वविद्यालय (एलयू) के कामर्शियल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट के दो एसोसिएट प्रोफेसर की नियुक्तियां कैंसिल करने का आदेश विश्वविद्यालय के कुलपति को जारी किया है। बताया जा रहा है कि ये दोनों प्रोफेसरों की नियुक्तियां नियमों की अनदेखी करके की गई थी। गवर्नर ने मामले का संज्ञान लेकर ये कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है। राज्यपाल ने कार्रवाई की अख्या मांगी है।

नियमों की अनदेखी कर की नियुक्ति

जानकारी के मुताबिक एलयू के कामर्स फैकल्टी के बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट में डॉ. संगीता साहू और डॉ. हिमांशु मोहन का अपॉइंटमेंट 2016 में हुआ था। ये नियुक्तियों में गड़बड़ी का मामला राजभवन तक जा पहुंचा। राजभवन इस मामले की जांच कराई। जांच में नियमों की अनदेखी का मामला सही पाया गया। बुधवार को प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने विश्वविद्यालय के दोनों प्रोफेसर्स की नियुक्तियों को रद करने का निर्देश जारी किया है। विभाग की ही प्रोफेसर डा. रीतू नारंग ने दोनों प्रोफेसर को अयोग्य बताते हुए राजभवन में शिकायत की थी। नियमानुसार एसोसिएट प्रोफेसर के लिए शोध पर्यवेक्षक जरूरी है। लेकिन ऐसा पाया नही गया। राजभवन ने एलयू वीसी से एक महीने के अंदर जवाब मांगा है।

क्या बोले विश्वविद्यालय के अधिकारी

लखनऊ विश्वविद्यालय के पीआरओ प्रो. एनके पाण्डेय का कहना है, ये मामला अभी एलयू प्रशासन के संज्ञान में नहीं आया है। अभी कोई आदेश की कापी उनको नही मिली है। आदेश की कापी मिलने के बाद ही इस विषय में कुछ कहना उचित होगा। जब तक उनको कोई आदेश की कापी नही मिल रही है,उसके पहले कोई टिप्पणी करना ठीक नही है।

https://www.youtube.com/watch?v=eBIyfSqbc0o


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular