लखनऊ। राजधानी लखनऊ के लाल बाग स्थित महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए राजभर अधिकार मंच के अध्यक्ष रामायण राजभर के तत्वावधान में रविवार को महाराजा सुहेलदेव राजभर के विजय दिवस में मनाया गया।

इस मौके पर राजभर समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और महाराजा के विजय दिवस पर उनको याद किया। इस मौके पर राजभर अधिकार मंच के अध्यक्ष रामायण राजभर ने कहां की आततायी का वध कर उन्होंने राष्ट्र की रक्षा की।

साथ ही कहा कि आर्य समाज ने जितने वीर बलिदानियों को दिया है, उतना किसी अन्य संगठन ने नहीं। हम महाराजा सुहेलदेव के ऋणी हैं। राजभर का यह भी कहना है कि महाराजा सुहेलदेव ने आजादी के समय बहुत बड़ा योगदान रहा है लेकिन इतिहास में कहीं भी उनका नाम की उल्लेखनीय नहीं है इसके लिए कई बार अधिकार मंच केंद्र व राज्य को ज्ञापन दे चुका है लेकिन जो स्थान मिलना चाहिए वह नहीं दिया जा रहा है।





