Saturday, April 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeये पैदल चलने वाले राहगीरों पर भी टैक्स लगा दें:सपा प्रमुख अखिलेश...

ये पैदल चलने वाले राहगीरों पर भी टैक्स लगा दें:सपा प्रमुख अखिलेश यादव

JOIN US-991895642———————————————————
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े————————————— 
छोटे लोहिया के तौर पर पहचाने जाने वाले समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने श्रद्धांजलि देते हुए सूबे की योगी सरकार पर जमकर हमले किए. उन्होंने कहा कि सूबे में अराजकता की स्थिति है, लगातार संगीन घटनाएं हो रही हैं. बीहड़ जैसी वारदातें अब लखनऊ में हो रही हैं.

अखिलेश ने कहा कि जो काकोरी शहीदों के नाम जाना जाता था वो अब डकैती के लिए सुर्खियों में है. कन्नौज और मथुरा में भी घटनाएं हुई है, इन हालात के लिए योगी सरकार जिम्मेदार है. ये डकैतियों का नया भारत बनाना चाह रहे हैं.

सपा प्रमुख ने बीजेपी सरकार ने पहले कहा एक्सप्रेसवे में घोटाला है और नदी में घोटाला है. ये सिर्फ परेशान करने के लिए कहते हैं. आजम खां की एसआईटी जांच और पूछताछ की बात कह रहे है.

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बाइक-कार पर सबसे महंगा टोल लगाने पर अखिलेश ने कहा कि सुना है कि अब जनेश्वर मिश्र पार्क में भी 10 रुपए का टिकट लगाने जा रहे है, इनका बस चले तो ये पैदल चलने वाले राहगीरों पर भी टैक्स लगा दें.

अखिलेश यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र को छोटे लोहिया के तौर पर जाना जाता है. हम सभी जनेश्वर और लोहिया के लोग हैं, हम उनकी विचारधारा को अपनाकर उनके दिखाए रास्ते पर चलने की कोशिश कर रहे हैं.

अखिलेश ने यूपी दिवस के आयोजन को लेकर कहा कि चलो अच्छा है एक और त्यौहार की शुरुआत हुई, लेकिन हम ये जानना चाहते है कि यूपी दिवस पर छुट्टी होगी या नहीं.

https://www.youtube.com/watch?v=c7GfgH_cCw4&t=54s


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular