Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeयूपी विधान भवन को बम से उड़ाने की धमकी

यूपी विधान भवन को बम से उड़ाने की धमकी

join us-9918956492———
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में यूपी विधान भवन को बम से उड़ाने की धमकी की सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. विधान भवन को उड़ाने की धमकी डायल 100 पर दी गई है. धमकी देने वाले ने फिलहाल अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया है.

बता दें कि धमकी देने वाले शख्स ने शुक्रवार देर रात डायल 100 पर विधान भवन को बम से उड़ाने की धमकी दी थी. उसने गालियां देते हुए कहा था कि ‘बचा सकते हो तो बचा लो, विधान भवन को बम से उड़ा दूंगा’. मोबाइल फोन करने वाले की लोकेशन लखनऊ के चिनहट में पाई गई है. वहीं पर 15 अगस्त को पुलिस ने एक कॉल सेंटर में आतंकियों के छुपे होने की सूचना पर छानबीन की थी.

पुलिस का कहना है कि अम्बेडकरनगर का कोई युवक है, जिससे बात की गई तो उसने काफी गाली गलौज की. युवक को मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. गौरतलब है कि बीते दिनों विधानसभा के अंदर विस्फोटक मिलने के बाद सनसनी फैल गई थी. इस मामले की जांच एनआईए के साथ यूपी एटीएस कर रही है.

https://www.youtube.com/watch?v=YLlPJE-deBw


डाउनलोड करें गूगल प्ले स्टोर से avadhnama news app और रहें हर खबर से अपडेट।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular