Tuesday, April 7, 2026
spot_img
HomeMarqueeयूपी पुलिसकर्मियों ने किया ऐसा कि देखकर आप भी रह जाओगे दंग

यूपी पुलिसकर्मियों ने किया ऐसा कि देखकर आप भी रह जाओगे दंग

join us-9918956492————————————–
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े—————— 
यूपी पुलिस की शराब में धुत होकर दबंगई रुकने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला राजधानी के आलमबाग थाना क्षेत्र का है। यहां दारुबाज पुलिसकर्मियों ने एक होटल में मारपीट की घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि सीसीटीवी में करतूत कैद होने के बाद पुलिसकर्मी अब फुटेज को डिलीट करने का दबाव बना रहे हैं।  
सिपाहियों ने होटल में शराब पीने के बाद जमकर किया हंगामा  जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र स्थित मेट्रो होटल में मतदान की ड्यूटी के दौरान कई पुलिसकर्मी रुके थे। इस दौरान मानक नगर और आलमबाग कोतवाली में तैनात सिपाहियों के दोस्त भी आये हुए थे। बताया जा रहा है कि मतदान समाप्त होने के बाद लखनऊ के दोनों थानों में तैनात दो पुलिसकर्मी नशे में धुत होकर  होटल के भीतर पहुंचे।  यहां उन्होंने बवाल काटना शुरू कर दिया।  रात करीब 11:10 बजे दोनों नशेड़ी पुलिसवालों ने होटल में जमकर मारपीट की।  इतना ही नहीं होटल के रूम में शराब पीने के बाद दोनों ने दूसरे कमरों में रुके लोगों से गुंडई दिखाते हुए अभद्रता की। आरोप है कि लखनऊ पुलिस होटल मालिक पर CCTV डिलीट करने का दबाव बना रही है। बता दें कि मारपीट करने वाले  पुलिसकर्मी कोई और नहीं बल्कि सीओ के गनर और हमराह बताये जा रहे हैं। इस संबंध में सीओ क्षेत्राधिकारी आलमबाग  संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। चौकी इंचार्ज को जांच के लिए भेजा गया है जांच में तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।
———————————————————————————————————————
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular