यूनियन बैंक की में चोरो ने की सेंधमारी

कानपुर महानगर। बेखौफ चोर लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम देते जा रहे है। पुलिस प्रशासन की हर कोशिश को नाकामयाब करते हुए आये दिन नई घटनाओं को इन चोरो द्वारा अंजाम दिया जा रहा है। इसी क्रम में थाना नौबस्ता क्षेत्र के पशुपति नगर स्थित यूनियन बैंक मे रविवार की देर रात चोरो ने सेंधमारी की और बैंक का माल पार कर दिया। चोरो ने लाॅकर के सथ ही स्ट्राग रूम में भी छेडखानी की। सोमवार की सुबह जब बैंक के कर्मचारी बैंक खोलकर अंदर गये तब उन्हे चोरी की घटना का पता चला।
यूनियन बैंक पशुपति नगर में सोमवार की बीती रात चोरो ने सेंधमारी कर चोरी की। सोमवार सुबह बैंक खोलने पहुंचे महेश को चोरी की जानकारी हुई तो उन्होने इसकी जानकारी पुलिस को दी। चोरी की सूचना पर एसएसपी के साथ फारेंसिक टीम भी मौके पर पहंच गयी और जांच शुरू की। अभी तक चोरी कितने की हुई इसकी जानकारी नही हो पाई । बताया जाता है कि चोर बगल के प्लाट से बैंक की दीवार में सेंघ लगाकर बैंक में दाखिल हुआ। बैंस मैनेजर प्रणव श्रीवास्तव ने बताया कि चोरो ने कई लाॅकर के साथ ही स्ट्राग रूम से भी छेडखानी की साथ ही वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को तोडकर फेंक दिया। वहीं एसएपी अखिलेश कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है साक्ष्य भी एकत्र किये गये है तथा हर बिंदू पर नजर रखी जा रही है, चोरी क्या हुई कितने की हुई इसका कोई पता नही चला है।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट———————————





