Friday, April 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeमोहनलालगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दलालों की पौ बारह

मोहनलालगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दलालों की पौ बारह

JOIN US-9918956492——————————————————
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े————————————- 
मोहनलालगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दलालों की पौ बारह
मोहनलालगंज।मोहनलालगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे दलालों का मकड़जाल फैला हुआ है स्वास्थ्य विभाग आला अफसर दलालों का वर्चस्व हटाने नाकाम दिखाई दे रहे है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे आने वाले मरीज व गर्भवती महिलाओं को विभाग के कर्मचारी व डाक्टर पैसे के लालच मे प्राइवेट हॉस्पिटल भेज देते है। जानकार सूत्रों के मुताबिक  बृहस्पतिवार को निगोहां इलाके की दो गर्भवती महिलाये मोहनलालगंज सीएचसी पर आयी तो वहा तैनात नर्स ने तीमारदारों को क्या समझाया कि कुछ ही देर मे परिजनो के साथ निजी अस्पताल चली गयी। अधीक्षक से जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा प्रसूतायें यहा डिलीवरी कराने को तैयार नही है।जानकारी के अनुसार निगोहां के रामपुर गांव के सुनील कुमार बृहस्पतिवार को प्रसव पीडा होने पर अपनी पत्नी सोनी को लेकर सीएचसी मोहनलालगंज आये जहां डाक्टरो ने मरीज को देखकर बताया कि प्रसव का समय पूरा हो गया है। और मरीज को भर्ती करना पडेगा। इस बीच परिजन अस्पताल परिसर मे सलाह मशविरा के लिये आये इसी बीच परिजन प्रसूता को अस्पताल से ले जाने के लिये कहने लगे डाक्टरो ने वजह पूछी तो कहाकि हम अपने मरीज को प्रसव बाहर करायेगे जिसके बाद परिजन अपने मरीज को लेकर चले गये। वही  गुरूवार की सुबह  ही  निगोहां के परसपुर ठट्रठा गांव के विकास अपनी पत्नी गुड्रडन को प्रसव पीडा से कराहते हुये सीएचसी पर सुबह लेकर आये। इस पर अस्पताल का स्टाप मरीज को लेकर भीतर गया और स्टाप ने मरीज को भर्ती करने को कहा तो प्रसूता और परिजन भर्ती करने से मना कर दिया और मरीज को ले जाने के बात कहने लगे यह बात सुनकर स्टाप ने वजह पूछी तो परिजन कहने लगे कि यहां पर वो प्रसव नही करायेगे।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट————————— 
——————————————————————————————————————–
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular