Wednesday, February 25, 2026
spot_img
HomeMarqueeमोहनलालगंज के रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला एयरफोर्स का सैनिक...

मोहनलालगंज के रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला एयरफोर्स का सैनिक मिला

मोहनलालगंज के रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला एयरफोर्स का सैनिक मिला

मोहनलालगंज लखनऊ11 मार्च मोहनलालगंज के रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध परिस्थितियों में एयरफोर्स का सैनिक मिला सहायक स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सैनिक से पूछताछ के बाद एयर फोर्स स्टेशन मेमौरा के अधिकारियों के हवाले कर दिया।

इंस्पेक्टर धीरेन्द्र प्रताप कुशवाहा के मुताबिक रविवार की सुबह मोहनलालगंज रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति को संदिग्ध हालत में देखकर सहायक स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी मौके पर पहुंची पुलिस युवक को थाने ले आई, पूछताछ में युवक बहकी बातें कर रहा था, तलाशी के दौरान मिले आई कार्ड से उसकी पहचान चंडीगढ़ में तैनात वायु सैनिक शक्ति चौधरी के रूप में हुई, उसने बताया कि वह शुक्रवार को चंडीगढ़ से अपने घर पश्चिम बंगाल के लिए ट्रेन से निकला था वह बहुत अधिक तनाव में होने के कारण हाई डिप्रेशन में चला गया था वह कब मोहनलालगंज पहुँचा उसे कुछ याद नहीं है। पुलिस ने सैनिक से मिले नम्बर के आधार पर एयर फोर्स स्टेशन चंडीगढ़ से सम्पर्क किया तो उन्होंने इसे अपना कर्मचारी मानते हुए उसे लखनऊ में स्थित एयर फोर्स स्टेशन मेमौरा को सूचना देने व उसे उन्हें सौपने की बात कहीं जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई के बाद वायु सेना के अधिकारियों को सौप दिया।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular