Wednesday, February 25, 2026
spot_img
HomeMarqueeमोहनलालगंज कस्बे में स्थित बैंक में दो महिलाओं ने वृद्ध महिला से...

मोहनलालगंज कस्बे में स्थित बैंक में दो महिलाओं ने वृद्ध महिला से पचास हजार की टप्पेबाजी

मोहनलालगंज कस्बे में स्थित बैंक में दो महिलाओं ने वृद्ध महिला से पचास हजार की टप्पेबाजी
मोहनलालगंज ।मोहनलालगंज कस्बे में स्थित बैंक आफ इन्डिया की शाखा से सोमवार की दोपहर दो टप्पेबाज महिलाओ ने बैंक के अन्दर से पैसा निकालकर घर जा रही वृद्व महिला की पन्नी को बैंक के अन्दर ही ब्लेड से काटकर उसमें रखे 50हजार रूपये निकालकर फरार हो गयी।
बैंक पासबुक में बकाया पैसे की जानकारी गार्ड से लेने के बाद पन्नी में पासबुक रखने के दौरान पन्नी से पैसा गायब देख बुजुर्ग महिला को अपने साथ हुयी टप्पेबाजी की घटना का पता चला।जिसके बाद वृद्व महिला ने मोहनलालगंज कोतवाली पहुँचकर मामले की लिखित शिकायत पुलिस से की। इस्पेक्टंर ने पुलिस फोर्स के साथ बैंक पहुँचकर सीसीटीवी फुटेज से महिला टप्पेबाजो की फोटो निकलवार उनकी तलाश शुरू कर दी है।महिला की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात महिलाओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मोहनलालगंज के मऊ गाँव निवासी बुजुर्ग ऊषा मिश्रा ने बताया सोमवार की दोपहर एक बजे के करीब वो घर से पैसा निकालने के लिये पासबुक लेकर बैंक आफ इन्डिया शाखा मोहनलालगंज पहुँची ओर परिवहन विभाग से चालक के पद से रिटायर्ड हुये पति हरी गोविन्द मिश्रा के खाते में आये बीते क ई महीनो की पेशंन का 50हजार रूपये निकालने के बाद पैसे को पन्नी में रखकर पासबुक हाथ में लेकर बैंक के अन्दर खङे गार्ड को दिखाकर खाते में बकाया पैसे की जा‌नकारी लेने लगी खाते में बकाया पैसे की जानकारी लेने के बाद बुर्जुग ऊषा पासबुक को पन्नी में रखने के दौरान पन्नी से 50हजार रूपये गायब देख उनके होश उङ गये देखा तो पन्नी में पैसे रखने की जगह पर ब्लेड से कटे का निशान बना हुआ था जिसके बाद बुजुर्ग महिला ने मोहनलालगंज कोतवाली पहुँचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।जिसके बाद इस्पेक्टंर धीरेन्द्र प्रताप कुशवाहा ने पुलिस फोर्स के साथ बैंक पहुँचकर बैंक मैनेजर के कक्ष में लगे फुटेज देखे तो उसमें दो अज्ञात महिलाओ द्वारा बुजुर्ग के साथ टप्पेबाजी किये जाने की घटना सामने आयी।इस्पेक्टर धीरेन्द्र प्रताप कुशवाहा ने बताया पीङिता की तहरीर पर दो अज्ञात महिलाओ के खिलाफ चोरी की धाराओ में मुकदमा दर्ज सीसीटीवी फुटेज से सदिग्ध महिलाओ के फोटो निकलवाकर उनकी तलाश की जा रही है।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————-
9918956492 को अपने मोबाइल में avadhnama news के नाम से सेव करे और अपना नाम जिला हमे व्हाट्सएप्प करें 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular