Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeमोमबत्तियों की रोशनी से जगमगा उठा मोतीझील प्रांगण

मोमबत्तियों की रोशनी से जगमगा उठा मोतीझील प्रांगण

मोमबत्तियों की रौशनी से जगमगा उठा मोतीझील प्रांगड़
कानपुर महानगर। यूनाइटेड पास्टर्स कमेटी के तत्वाधान में छठी कानपुर साउथ ईस्टर डॉन सर्विस का आयोजन दिनांक एक अप्रैल को प्रातः 3:30 बजे लाजपत भवन हॉल मोतीझील में संपन्न हुआ।
पैदल मार्च द्वारा हाथों में मोमबत्तियां लेकर नाचते-गाते हर्षोल्लास के साथ लोगों के विशाल जनसमूह ने  लाजपत भवन हाल में प्रवेश किया।
कार्यक्रम की शुभारम्भ श्रीमती रेनू सिंह व क्वायर द्वारा मधुर भक्ति गीतों द्वारा किया गया। जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इन गीतों में  फिर से वो आग बरसा दे, देखो देखो कोई आ रहा है तथा यीशु बुला रहा है आदि प्रमुख रहे।
कार्यक्रम में पादरी भट्टी, पादरी विजय मैरिल व पास्टर रामकुमार द्वारा हिंदुस्तान तथा पूरे विश्व में शांति बनी रहने के लिए प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में मुंबई से आए मुख्य अतिथि रे0 वीरेंद्र पाटिल जी को बहन रजनी शुक्ला द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अन्य गणमान्य अतिथियों में श्रीमती अर्पिता लॉरेंस (प्रधानाचार्या बिशप वेस्टकॉट स्कूल), वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश दीक्षित तथा फादर राजेश साइमन व फादर सेबस्टियन उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता ने अपने वचन में कहा कि यीशु मसीह संपूर्ण मानव जाति के लिए धरती पर अवतरित हुए तथा समाज में सभी लोगों को आपसी प्रेम भाव के साथ शांतिमय जीवन व्यतीत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन पास्टर नोरिस जॉर्ज ने किया कार्यक्रम के मुख्य संयोजक रे0 इमैनुअल सिंह, पादरी संतोष शिवपुरी, बिशप पी वर्गीस, पादरी किशोर सागर, पादरी विजय गुप्ता तथा राजा हेन्शो रहे।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट 
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular