Tuesday, March 10, 2026
spot_img
HomeNationalमोदी के 'भक्त' प्रधानमंत्री को उसी तरह डुबा देंगे, जैसे इंदिरा गांधी...

मोदी के ‘भक्त’ प्रधानमंत्री को उसी तरह डुबा देंगे, जैसे इंदिरा गांधी का पतन हुआ :शिवसेना

देखे पूरी खबर —————————————-

मुंबई। पार्टी के नियंत्रण वाली बीएमसी में हर समय मोदी-मोदी के नारों को सुनकर भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना नाराज हो गई है। शुक्रवार को शिवसेना ने इस पर रोष जाहिर करते हुए कहा कि मोदी के ‘भक्त’ प्रधानमंत्री को उसी तरह डुबा देंगे, जैसे इंदिरा गांधी का पतन हो गया था।

शिवसेना ने पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ और ‘दोपहर का सामना’ में लिखे संपादकीय में कहा कि आज देश ऐसे नीच लोगों से सबसे बड़े खतरे का सामना कर रहा है। ये जो ‘मोदी-मोदी’ चिल्लाने वाले लोग हैं, वास्तव में प्रधानमंत्री की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

गौरतलब है कि शुक्रवार को बीएमसी में राज्य के वित्तमंत्री सुधीर मुनगंटीवार जीएसटी से बीएमसी को हुए राजस्व की नुकसान भरपाई का चेक देने के लिए आए थे। उस वक्त शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे भी उपस्थित थे। उस कार्यक्रम में भाजपा के नगरसेवकों ने ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाए, तो शिवसेना के नगरसेवकों ने जवाब में ‘चोर हैं-चोर हैं’ का नारा लगाया।

शिवसेना का कहना है कि हमने मोदी का हमेशा प्रधानमंत्री के रूप में सम्मान किया है। उनका नाम लोगों के बीच गर्व से लिया जाना चाहिए, लेकिन इस तरह सनकी तरीके से नहीं। पार्टी ने याद दिलाया कि 1971 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था।

तब इंदिरा ने पूर्वी पाकिस्तान को उससे अलग कर बांग्लादेश बनवा दिया था। उस वक्त उनके भक्त भी ‘भारत ही इंदिरा है’ का नारा लगाने लगे थे। इसके बावजूद उन्हें चुनावों में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था और इंदिरा के भक्तों ने ही उन्हें डुबा दिया था।

अगर आपको  यह समाचार पसंद आया हो तो अपने  मित्रों को शेयर  करना ना भूले
आप अपनी बात नीचे कमेंट बॉक्स में लिख सकते है
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular