Wednesday, March 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeमुख्यमंत्री ने कहा कि मैं हिंदू हूं अपनी आस्था प्रकट करने का...

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं हिंदू हूं अपनी आस्था प्रकट करने का अधिकार है

मथुरा पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह गर्भगृह, केशवदेव और भागवत भवन के दर्शन किये. सीएम ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. कुछ खामियां उन्हें नजर आईं. उन्होंने कहा कि सुरक्षा और सूविधायें और बढ़ाई जाएगी. जब पत्रकारों ने पूछा कि योगी ने दीपावली अयोध्या में मनाई, होली बरसाना में. अब ईद कहां मनाएंगे, इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं हिंदू हूं हर को हर एक को अपनी आस्था प्रकट करने का और धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार है. वह अधिकार मुझे भी है.

मैंने पिछले 11 महीने में न किसी को ईद मनाने से रोका न क्रिसमस मनाने से. सभी अपने तरीके से आस्था व्यक्त करते हैं. धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार सभी को है. इसके साथ ही पर्यटन की दृष्टि से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने का अधिकार भी हम सबको है. सीएम योगी ने कहा कि  दीपोत्सव अयोध्या में, होली बरसाना में, देव दीपावली काशी में, रामायण मेला चित्रकूट में और कुंभ प्रयागराज में ही होगा. उसमें हम लोग जाएंगे. हमें गौरव की अनुभूति है अपनी परंपरा और अपनी विरासत पर. इसके संरक्षण और संवर्धन का दायित्व हम सभी के ऊपर हैं.
इससे पहसे सीएम योगी ने  सुरक्षा व्यवस्था का भी हमने जायजा लिया है. सुरक्षा में लगी सीआरपीएक की बैरक पुरानी है. सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, ड्रोन नहीं है. श्रद्धालुओं की सुविधा, पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था, ऐसी गतिविधियां, जो किसी तरह का तनाव पैदा करें या सुरक्षा व्यवस्था में बाधक हो,उस पर अंकुश लगाने के लिए हमने बैठक की है.  विकास के लिए जो कुछ भी हो सकता है, हम करेंगे.

बता दें कि अयोध्या में दीपोत्सव के बाद अब मथुरा में सीएम योगी आदित्यनाथ अपने दर्जनभर सहयोगी मंत्रियों के साथ शनिवार को बरसाने की लट्ठमार होली कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. सीएम योगी अपनी सरकार के मंत्रियों के साथ चांदी की पिचकारी से रंग बरसाएंगे. हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा होगी और भक्तों को प्रसाद के रूप में लड्डू व गुलाल दिया जाएगा. बरसाना में जिस गली में यह उत्सव होता है, उसे ‘रंगीली गली’ कहते हैं. वाहनों के कारण समस्या न हो इसलिए करीब दो किमी की इस गली में मुख्यमंत्री पैदल ही आयोजन का हिस्सा बनेंगे. इस दौरान उनके साथ ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा भी रहे.

https://www.youtube.com/watch?v=2M-4A6bm_nM


9918956492 को अपने मोबाइल में avadhnama news के नाम से सेव करे और अपना नाम जिला हमे व्हाट्सएप्प करें 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular