Friday, April 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeमुख्तार की तबियत ठीक नहीं सरकार ने जबरन डिस्चार्ज कराया PGI से:अफ़जल...

मुख्तार की तबियत ठीक नहीं सरकार ने जबरन डिस्चार्ज कराया PGI से:अफ़जल अंसारी

JOIN US-9918956492———————————————————–
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े—————————————— 
मुख्तार की तबियत ठीक नहीं सरकार ने जबरन डिस्चार्ज कराया PGI से:अफ़जल अंसारी 
लखनऊ ।विधायक मुख्तार अंसारी के भाई और पूर्व सांसद अफ़ज़ाल अंसारी ने सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार के दबाव में मुख्तार को जबरन PGI से डिस्चार्ज किया गया ।जबकि डॉक्टरों ने उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी थी ।और सड़क मार्ग से सफर न करने की हिदायत दी थी ।
अफ़जाल ने कहा कि एक तरफ जहां सरकार माफिया और एमएलसी ब्रजेश सिंह को खूब सुविधाएं दे रही है वहीं बीमार मुख्तार अंसारी को इलाज भी नही मुहैया करा रही है ।
बृजेश को 365 दिन घर से खाना बनवाकर भेजा जा रहा है और उन्हें उनके घर बनारस में ही हॉस्पिटल में रखा गया है आखिर क्यों?
आज अपने आवास पे एक प्रेस कांफ्रेंस में अफ़ज़ाल अंसारी ने कहा कि मुख्तार की तबियत खराब होने की सूचना मिलने पर
हमने मुख्यमंत्री से फोन पे बात की 
 हमने उनसे कहा कि आप सदन के नेता है और मुख्तार अंसारी आपके विधान सभा के सदस्य हैं उनके प्राणों की रक्षा करिये तो उन्होंने मदद करने की बात कही ।
 अफजाल ने कहा कि लोकल प्रशासन ने मुख्य मंत्री की बात भी नहीं मानी।
डॉक्टरों पर दबाव बना के मुख्तार को अस्पताल से जबरन डिस्चार्ज करा दिया गया।
जबकि डॉक्टरों ने लिखा था की बेड रेस्ट की ज़रूरत है ।रोड से सफर न करें ।
अस्पताल में सरकार परीवार के  किसी भी सदस्य को नही मिलने दे रही थी। मै भी नही मिल पाया।
 अधिकारी और सत्ता में बैठे लोग साजिश कर रहे हैं।
हमे इंसानियत के नाते शीशे में से भी झाँकने की इजाज़त नही दी गयी ।सरकार में बैठे लोगो ने इतना दबाव बना दिया की डॉक्टरों ने अपने मोबाइल नंबर तक बंद कर लिया
 मुलाक़ात के दिन केवल उनकी पत्नी जेल के अंदर गयी थी ।उसी समय मुख्तार के मुह से झाग निकला था । आँखे सफेद हो गई ये बाँदा के डॉक्टरों ने लिख के भेजा की उन्हें हार्ट अटैक हुआ
 है ।
लोगो ने घरों में दुआए की तभी मुख्तार अंसारी की जान बची ।
 हम सीएम से मांग करते है वह अपने इर्द गिर्द रह रहे लोगो की जांच करे कौन लोग इस साजिश में शामिल हैं ।जिन्हें। मुख्तार को बिना इलाज के डिस्चार्ज कराने की जल्दी थी ।

उन्हें माइनर अटैक था ।मगर पीजीआई के डॉक्टरों पर दबाव डालकर मेडिकल रिपोर्ट में छेड़छाड़ कराई गयी ।उन्होंने कहा कि  इतनी दूर की जेल में मुख्तार को क्यों रखा गया है । लगता है एक बीमार शख्स को दौड़ा दौड़ा कर ही मार डालेंगे ।
——————————————————————————————————————-
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular