JOIN US-9918956492——–
MANNVAR RIZVI
मीडिया पर फूटा योगी का गुस्सा, कहा फेक रिपोर्टिंग से बचें
बच्चो के मौत के मामले में दोषी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी –योगी

गोरखपुर । मासूमों की मौत के सिलसिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर मेडिकल कालेज आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन ने मेडिकल जाने वाले रोड को पूरी तरीके से बंद कर दिया था। यहां तक कि मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों को भी जाने नहीं दिया जा रहा था। खजांची चौराहे पर मौजूद पुलिस वाले तो पत्रकारों से बदतमीजी करने से भी गुरेज भी नहीं कर रहे थे , यहां तक कि पत्रकारों द्धारा अपना परिचय पत्र दिखाने के बाद भी पुलिस वाले मेडिकल कॉलेज जाने नहीं दे रहे थे। जबकि स्थानीय मीडिया पिछले तीन दिनों से लगातार ईमानदारी से अपनी भूमिका का निर्वाहन कर रही है, बावजूद इसके मिडिया के लिए अघोषित इमरजेंसी का माहौल बना दिया गया था। बाद में प्रेस क्लब के अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद पत्रकारों को मेडिकल कॉलेज जाने दिया गया ।
बताते चलें कि मेडिकल कालेज दौरे पर आये सीएम योगी यहां ऑक्सीजन की कमी से हुई बच्चों की मौत के बाद चौतरफा आलोचना से घिर गए। रविवार को गोरखपुर में सीएम योगी काफी भावुक हो गये। मेडिकल कालेज में सीएम ने प्रेस कांफ्रेन्स भी किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के प्रति उनसे ज्यादा संवेदना किसी की नहीं है। इससे पहले रविवार को केंद्रीय मंत्री जे0पी0नड्डा के साथ सीएम ने मेडिकल कालेज पहुँच कर स्थिति का जायज़ा लिया। मेडिकल कालेज दौरे पर आये कल काफी भावुक और अधिकारियों के प्रति सख्त तेवर में दिखे।
उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन सप्लाई रोके जाने के मामले की पूरी जांच होगी। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।
सीएम योगी ने मीडिया को चैलेंज करते हुए कहा कि वह सही रिपोर्ट करे। सारे अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी पर मीडिया चेक करे कि सारे इंतजाम ठीक हैं कि नहीं, उसके बाद ही रिपोर्ट करे।
उन्होंने कहा कि सीएम बनने के बाद वह चौथी बार बीआरडी मेडिकल कालेज आये हैं। उन्होंने कहा कि वह इंसेफेलाइटिस के खिलाफ 1996-97 से लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने नौ अगस्त को बीआरडी मेडिकल कालेज के दौरे का ज़िक्र करते हुए ऑक्सीजन प्रकरण की जानकारी अधिकारियों द्धारा न दिए जाने पर योगी नाराज़ दिखे। उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन सप्लाई मामले की जांच के लिए चीफ सेक्रेटरी की अध्यक्षता में हाईलेवल कमेटी बना दी गई है। वह सभी मौतों की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जायेगा। कड़ी कार्रवाई मानक बनेगी।
सीएम योगी पूरी प्रेस कांफ्रेन्स के दौरान मीडिया से बेहद नाराज दिखे। उन्होंने बार-बार मीडिया को फेक रिपोर्टिंग से बचने की हिदायत दी। इसके साथ ही योगी ने दोहराया कि बच्चों की मौत मामले में यदि कोई दोषी पाया गया तो कार्रवाई जरूर होगी। उधर दूसरी ओर सीएम के मेडिकल कालेज से जाने की समय उन्हें काला झंडा भी दिखाने की कोशिश की गई जिसे बाद में पुलिस ने विफल कर दिया।
——————————————————————–
डाउनलोड करें गूगल प्ले स्टोर से avadhnama news app और रहें हर खबर से अपडेट।





