Friday, February 13, 2026
spot_img
HomeNationalमाल्या के बाद अब BJP के इस बड़े नेता ने अरुण जेटली...

माल्या के बाद अब BJP के इस बड़े नेता ने अरुण जेटली पर…

BJP के नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने शराब कारोबारी विजय माल्या के भारत से फरार होने के संबंध मे एक नया खुलासा किया है.

स्वामी ने गुरुवार को ट्वीट किया कि विजय माल्या के देश से भागने से जुड़े अब दो फैक्ट हमारे सामने हैं, जिससे कोई इनकार नहीं कर सकता है.

1. 24 अक्टूबर, 2015 को माल्या के खिलाफ जारी लुकआउट नोटिस को ‘ब्लॉक’ से ‘रिपोर्ट’ में शिफ्ट किया गया. जिसके मदद से विजय माल्या 54 लगेज आइटम लेकर भागने में फरार हुआ.

2. विजय माल्या ने संसद के सेंट्रल हॉल में वित्त मंत्री अरुण जेटली को बताया था कि वह लंदन के लिए रवाना हो रहा है.

गौरतलब है कि बुधवार को विजय माल्या ने लंदन मे कहा था कि वह भारत से रवाना होने से पहले वित्त मंत्री से मिला था. लंदन में वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश होने के लिए पहुंचे माल्या ने कहा कि उसने मंत्री से मुलाकात की थी और बैंकों के साथ मामले का निपटारा करने की पेशकश की थी.

भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी के ट्वीट के बाद भारतीय बैंकों को चूना लगाने वाले विजय माल्या के फरार होने मे मोदी सरकार और केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली की भूमिका भी सवालो के घेरे मे है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular