Friday, February 27, 2026
spot_img
HomeUncategorizedमहापौर ने राष्ट्रपति को सौंपी शहर की चाबी

महापौर ने राष्ट्रपति को सौंपी शहर की चाबी

इलाहाबाद। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन (एएमए) के कार्यक्रम में शामिल होने के लिये शुक्रवार को शहर पहुंचे। उनके शहर पहुंचने पर इलाहाबाद की महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने उन्हें शहर की चाबी भेंटकर स्वागत किया। बमरौली एयरपोर्ट पर पहुंचे राष्ट्रपति के स्वागत के लिये प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल प0 केशरीनाथ त्रिपाठी भी मौजूद रहें।
 

साथ में कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी और स्वास्थ्य मंत्री सिद्वार्थ नाथ सिंह भी। दिन में लगभग पौने दो बजे राष्ट्रपति का विमान बमरौली एयरपोर्ट पर पहुंचा। जिसके बाद वह सीधे बाईकार से मुण्डेरा, सुलेम सरांय चैफटका, करियप्पा मार्ग के रास्ते गोल पत्थर गिरिजा घर से होते हुये सरकिट हाउस पहुंचा। जहां पर उन्होंने दिन में राज्यपाल के साथ भोजन किया। राष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी भी थी। शाम को 5 बजे वह बतौर मुख्य अतिथ के रूप मंे एएमए के कार्यक्रम में शरीक होने के लिये कार्यक्रम स्थल म्योहाल पहुंचे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular