Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeमहंत देव्या गिरि ने बांटे गरीबों में कंबल और गर्म वस्त्र व...

महंत देव्या गिरि ने बांटे गरीबों में कंबल और गर्म वस्त्र व बच्चो के खिलौने

JOIN US-9918956492———————————————–
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े—————————— 
मनकामेश्वर मठ में मनाई गई मालवीय जी की जयंती
महंत देव्या गिरि ने बांटे गरीबों में कंबल और गर्म वस्त्र व बच्चो के खिलौने
लखनऊ ।भारत रत्न महान शिक्षाविद, पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती मनकामेश्वर मठ मंदिर में हर्षोल्लास पूर्ण ढंग से मनाई गई इस अवसर पर श्री महंत देव्या गिरी जी महाराज ने गरीबों और झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों को गर्म कपड़े व कंबल वितरित किए।
कार्यक्रम में उमडे अपार जनसमूह को, श्री महंत दिव्या गिरि ने  काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रणेता पंडित मदन मोहन मालवीय के विषय में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि पंडित जी भारत के पहले और अंतिम पुरुष थे जिन को महामना की उपाधि से विभूषित किया गया पत्रकारिता वकालत, समाज सुधार, मातृ भाषा तथा भारतमाता की सेवा में अपना जीवन अर्पण करने वाले इस महामानव ने  जिस   विश्वविद्यालय की स्थापना की उसमें उनकी परिकल्पना ऐसे विद्यार्थियों को शिक्षित करके देश सेवा के लिये तैयार करने की थी जो देश का मस्तक गौरव से ऊँचा कर सकें। श्री महंत ने कहा कि मालवीयजी सत्य, ब्रह्मचर्य, व्यायाम, देशभक्ति तथा आत्मत्याग में अद्वितीय थे। इन समस्त आचरणों पर वे केवल उपदेश ही नहीं दिया करते थे अपितु स्वयं उनका पालन भी किया करते थे। वे अपने व्यवहार में सदैव मृदुभाषी रहे। मदनमोहन मालवीय जी का कर्म में बहुत विश्वास था और कर्म ही उनका जीवन था। अनेक संस्थाओं के जनक एवं सफल संचालक के रूप में उनकी अपनी विधि व्यवस्था का सुचारु सम्पादन करते हुए उन्होंने कभी भी रोष अथवा कड़ी भाषा का प्रयोग नहीं किया। इस अवसर पर मनकामेश्वर मठ मंदिर में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम मे महती भूमिका , श्री अनिल गुप्ता,राजेन्द्र गुप्ता,उपमा पाण्डे , कार्तिक तोमर,मनीष सिहं,रितु गुप्ता, मुकेश व अशीष आदि की रही।
——————————————————————————————————————–
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular