Thursday, March 5, 2026
spot_img
HomeMarqueeमध्यप्रदेश के 43 नगरीय निकायों में हुए चुनाव के परिणाम सामने

मध्यप्रदेश के 43 नगरीय निकायों में हुए चुनाव के परिणाम सामने

join us-9918956492——–
भोपाल। मध्यप्रदेश के 43 नगरीय निकायों में हुए चुनाव के परिणाम सामने आ गए हैं। इसमें कुछ जगह भाजपा और कुछ जगह कांग्रेस ने जीत हासिल की है। बुधवार सुबह 9 बजे से नगरीय निकायों के मुख्यालयों पर मतगणना शुरू हुई थी। परिणाम आने के साथ ही जगह-जगह विजेताओं ने विजय जुलूस निकाले।

अध्यक्ष पद के लिए जीते

भाजपा

1- आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में भाजपा की निर्मला डावर जीतीं।

2- सतना के जैतवार में भाजपा के राम बहादुर धोहर जीते।

3- झाबुआ के राणापुर में भाजपा की सुनीता जीतीं।

4- झाबुआ के थांदला में भाजपा के बंटी सोहन नाना जीते।

5- शहडोल के बुढार में भाजपा के कैलाश विश्वानी जीते।

6- झाबुआ के पेटलावद में भाजपा के मनोहर भटेवरा जीते।

7- शहडोल में भाजपा की उर्मिला रानी जीतीं।

8- डिंडोरी में भाजपा के पंकज सिंह तोमर जीते।

9- बुरहानुपर के नेपानगर में भाजपा के राजेश चौहान जीते।

10 – अनूपपुर के कोतमा में भाजपा की मोहनी धमेंद्र वर्मा जीतीं।

11- बैतूल के चिचोली में भाजपा के संतोष मालवीय जीते

12- खंडवा के छनेरा में भाजपा की पुष्पाबाई रामनिवास पटेल जीतीं।

13- खरगोन के मंडलेश्वर में भाजपा की मनीषा मनोज शर्मा जीतीं।

14- शहडोल के जयसिंहनगर में भाजपा के अशोक भारतीय जीते।

15- ग्वालियर के डबरा में भाजपा की आरती मौर्य विजयी।

16- बैतूल के आठनेर में भाजपा के सूरज राठौर जीते।

17- खरगोन के भीकनगांव में भाजपा के दीपकसिंह हीरासिंह ठाकुर जीते।

18- सतना के जैतवारा में भाजपा के राम बहादुर डोहर जीते।

कांग्रेस

1- छिंदवाडा़ के मोहगांव हवेली में कांग्रेस की सपना कलम्बे जीतीं।

2- खरगोन के सनावद में कांग्रेस की मंजुषा नरेंद्र शर्मा जीतीं।

3- खरगोन के महेश्वर में कांग्रेस की अमिता हेमंत जैन जीतीं।

4- डिंडौरी के शहपुरा में कांग्रेस के राजेश गुप्ता जीते।

5- छिंदवाडा के सौंसर में कांग्रेस के लक्ष्मण चाके जीते।

6- छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव में कांग्रेस की पुष्पा साहू जीतीं।

7- झाबुआ नगर पालिका परिष में कांग्रेस के मन्नू डोडिया जीते।

8- छिंदवाड़ा के दमुआ में कांग्रेस के सुभाष गुलाबाके जीते

9- बालाघाट के बैहर में कांग्रेस के गणेश मेरावी जीते।

10- रतलाम के सैलाना में कांग्रेस की नम्रता सिंह राठौर जीतीं।

निर्दलीय

1- सिवनी के लखनादौन में निर्दलीय जितेंद्र राय जीते।

2- छिंदवाड़ा के पांढुर्ना में निर्दलीय प्रवीण पालीवाल जीते।

सीएम ने माना मतदाताओं का आभार

भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निकाय चुनाव में विभिन्न स्थानों पर हुई पार्टी की जीत पर प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया।

कहां कौन जीता : बैहर नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस

बालाघाट की बैहर नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। इस पद पर उम्मीदवार गणेश मेरावी ने भाजपा उम्मीदवार को गुड्डा मरकाम को पराजित किया है। जबकि निर्दलीय उम्मीदवार गुड्डू उईके तीसरे स्थान पर रहे। वहीं पार्षद निर्वाचन में 9 वार्डों में भाजपा, 5 वार्ड में कांग्रेस और 1 वार्ड में निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे हैं।

सीएम के क्षेत्र में लाडकुई में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी की जीत

सीहोर जिले के नसरूल्लागंज में ग्राम पंचायत लाडकुई में कांग्रेस समर्थित पप्पू मालवीय 1275 से अधिक वोटों से जीते। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने विजयी जुलूस निकाला। उल्लेखनीय है कि यह इलाका मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का गृह क्षेत्र है।

खंडवा के छनेरा-हरसूद में भाजपा प्रत्याशी पुष्पा रामनिवास पटेल जीतीं

छेनरा हरसूद से भाजपा की पुष्पा रामनिवास पटेल निकटतम प्रत्याशी तारा सोभाग सांड से 49 वोटों से जीत गईं। पुष्पा रामनिवास पटेल (भाजपा) को 4730 वोट, तारा सोभाग सांड (निर्दलीय बागी कांग्रेस) को 4681, किरण कमलकांत भारद्वाज (कांग्रेस) को 1428, अर्चना धर्मेंद्र तिवारी (निर्दलीय बागी भाजपा) को 475 और नोटा को 204 वोट मिले।

कोतमा नपा अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा

अनूपपुर की कोतमा नगर पालिका अध्यक्ष भाजपा पद पर मोहिनी धर्मेद्र वर्मा जीत गई। 15 वार्डों में 8 वार्डों में भाजपा, 5 वार्डों में कांग्रेस व 2 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी जीते वार्ड क्रमांक 1,5,6,8,9,10,11व14 में भाजपा के पार्षद हुए विजयी वहीं वार्ड क्रमांक 2,7,12,13 व 15 में कांग्रेस के पार्षद जीते, वार्ड क्रमांक 3,4 से निर्दलीय प्रत्याशी विजयी।

शाजापुर के अरनिया कलां में दुर्गा प्रसाद सोनानिया जीतें

अरनिया कलां सरपंच चुनाव में दुर्गा प्रसाद सोनानिया 1236 वोट से जीत गए। दुर्गाप्रसाद सोनानिया को 2442 वोट, विक्रम सोनानिया को 1206 वोट, शैलेंद्र पटेल को 310 वोट, श्याम सोनानिया को 228 को वोट और नोटा को 50 वोट मिले।

झाबुआ कई जगह भाजपा की जीत

राणापुर में 213 वोटों से भाजपा जीती, थादंला में 844 वोटों से भाजपा जीती। पेटलावद में 1917 वोटों से भाजपा, जोबट में 209 वोटों से भाजपा और आजादनगर में 390 से भाजपा ने जीत दर्ज की।

डिंडोरी की शहपुरा नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस जीती

शहपुरा में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के राजेश गुप्ता ने जीत दर्ज की। वार्ड 1 में भाजपा के राजेश पाल, वार्ड 2 में भाजपा की सुनीता तिवारी, वार्ड 3 में भाजपा के अनूप गुप्ता, वार्ड 4 में भाजपा की दीपा साहू, वार्ड 5 भाजपा के हारून खान, वार्ड 6 में कांग्रेस के राजेश चौधरी, वार्ड 7 में निर्दलीय अनीता कछवाहा, वार्ड 8 में भाजपा के मधु बनवासी, वार्ड 9 में भाजपा के वंदना सोनी, वार्ड 10 में निर्दलीय गिरजा कारपेंटर, वार्ड 11 में कांग्रेस के अशोक पाठक, वार्ड 12 में कांग्रेस के फुक्कू ठाकुर, वार्ड 13 में निर्दलीय सावित्री यादव, वार्ड 14 में निर्दलीय रामजी गुप्ता, वार्ड 15 में कांग्रेस के अशोक बनवासी ने जीत दर्ज की।

बुरहानपुर के नेपानगर में भाजपा प्रत्याशी की जीत

नेपानगर नगर पालिका परिषद के चुनाव परिणाम में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के राजेश चौहान ने 243 मतों से जीत हासिल की। वहीं 24 वार्डों में से 12 पर कांग्रेस, 11 वार्डों पर भाजपा और एक पर निर्दलीय उम्मीदवार जीता।

– मुरैना की कैलारस नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर भाजपा की अंजना बंसल कांग्रेस की ज्योति दुबे से 1405 मतों से जीतीं।

– रतलाम के सैलाना नगर परिषद अध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा, कांग्रेस की नम्रता राठौर 75 वोटों से जीतीं। यहां 15 पार्षद पदों में से 8 पर भाजपा, 4 पर कांग्रेस और 3 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार ने कब्जा जमाया।

– खंडवा के मूंदी नगर परिषद वार्ड क्रमांक 4 उप चुनाव में भाजपा की उम्मीदवार शमीना बी कांग्रेस उम्मीदवार रजाक मंसूरी से 68 वोट अधिक लेकर विजय घोषित हुईं।

– छिंदवाड़ा की जामई नगर पालिका में कांग्रेस प्रत्याशी 2200 वोट मिली विजय।

– छिंदवाड़ा में मोहगांव से कांग्रेस की सपना कलंबे 793 वोटों से जीत गईं।

– मंदसौर जिले के शामगढ़ में वार्ड 4, 9 के उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी जीते।

– मंदसौर में गरोठ नगर परिषद में वार्ड 13 के उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार संगीता ललित चंदेल ने भाजपा प्रत्याक्षी विनोद ग्वाला लाला को 210 मतों से हराया।

– विदिशा की शमशमाबाद नगर परिषद में कांग्रेस की जीत।

– खरगोन के महेश्वर में कांग्रेस की अनीता जैन और सनावद से कांग्रेस की मंजूषा शर्मा विजयी हुईं।

https://www.youtube.com/watch?v=z128H3xSUCk&t=1s


डाउनलोड करें गूगल प्ले स्टोर से avadhnama news app और रहें हर खबर से अपडेट।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular