HomeMarqueeभीषण गंदगी और जल भराव से त्रस्त स्कूली बच्चों ने किया विरोध...

भीषण गंदगी और जल भराव से त्रस्त स्कूली बच्चों ने किया विरोध प्रदर्शन

भीषण गंदगी और जल भराव से त्रस्त स्कूली बच्चों ने किया विरोध प्रदर्शन
कानपुर महानगर। अपना दल के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष राम सिंह राजपूत की अध्यक्षता में देहली सुजानपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय के बच्चों में भीषण गंदगी और जल भराव के लिए विरोध प्रदर्शन किया। जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष राम सिंह राजपूत में बताया कि जहां एक तरफ केंद्र में बैठी मोदी सरकार स्वच्छ भारत की ओर एक स्वच्छता अभियान पूरे भारत में चलाया जा रहा है। जिसमें करो रुपए विज्ञापन के नाम से खर्चा हो रहे हैं। और दूसरी तरफ छोटे-छोटे मासूम बच्चे नर किए जीवन जीने को मजबूर है।
जिस का जीता जागता उदाहरण देहली सुजानपुर में प्राथमिक विद्यालय के पास देखने को मिला। देहली सुजानपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही गांव के निवासियों को भी इन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य रुप से विद्यालय आने का रास्ता कीचड़ एवं गंदे पानी से भरा हुआ है। जिसके कारण बच्चे विद्यालय आने में असमर्थ रहते हैं। इससे विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है। साथ ही आने जाने के अतिरिक्त खेलने में भी बच्चों को असुविधा हो रही है। तथा संक्रामक बीमारियों का खतरा बना रहता है। इसकी शिकायत कई बार उच्च अधिकारियों से की गई लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular