Friday, February 27, 2026
spot_img
HomeMuslim Worldभारतीय ट्रेडर्स ने किया भव्य ईद मिलन

भारतीय ट्रेडर्स ने किया भव्य ईद मिलन

 
मथुरा में भारतीय ट्रेडर्स ने भव्य ईद मिलन समारोह में सद्भावना, प्रेम सौहार्द एवं आपसी हिंदू मुस्लिम भाईचारा बढ़ाने की मिसाल पेश की।

मथुरा। मैसर्स भारतीय ट्रेडर्स दरेसी रोड मथुरा के तत्वाधान में भव्य ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस कमेटी वरिष्ठ नेता गिरधारी लाल पाठक जी ने किया। उन्होंने कहा भारतीय ट्रेडर्स की ओर से ईद मिलन समारोह का कार्यक्रम कर कर हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल कायम की है। जिसमें हर वर्ग जाती के लोग शामिल थे। और एक दूसरे ने बहुत ही मोहब्बत के साथ गले मिलकर प्रेम सौहार्द का परिचय दिया। ईद मिलन समारोह के संयोजक मोहम्मद यूनुस गाजी वरिष्ठ कांग्रेस नेता व समाजसेवी एवं मोहम्मद आरिफ कुरैशी सीमेंट वाले ने कहा ईद मिलन समारोह में सभी हिंदू मुस्लिम गणमान्य लोगों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। और आपस में एक दूसरे से भाईचारा बढ़ाने का पैगाम दिया हमेशा से भारतीय ट्रेडर्स धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती रही है जन्माष्टमी पर भी भंडारा मीठे जल की प्याऊ लगाकर हिंदू मुस्लिम एकता एवं भाईचारा बढ़ाने आपस में प्रेम सौहार्द बनाए रखने का कार्य करती है।
श्री देवकीनंदन शर्मा जी वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा आपस में सभी धर्म जाति के लोगों को मिल जुलकर रहना चाहिए। और समय-समय पर ईद मिलन समारोह जैसे आपस में भाईचारा के पैगाम देने वाले कार्यक्रम करते रहने चाहिए जिससे आपसी भाईचारा बना रहता है। क्योंकि भारतीय ट्रेडर्स के इस सराहनीय कार्य से हिंदुस्तान में हिंदू मुस्लिम एकता का पैगाम जाता है।इस अवसर पर डॉ अशोक अग्रवाल रालोद अध्यक्ष, कुंवर नरेंद्र सिंह रालोद जिलाध्यक्ष, मास्टर प्रताप सिंह वरिष्ठ कांग्रेस नेता, भूरी सिंह जायस वरिष्ठ कांग्रेस नेता, तनवीर अहमद एड० वरिष्ठ सपा नेता, मानसिंह बौद्ध, प्रवीन बंसल, हनीफ आलू वाले, डॉ यूनुस कुरैशी वरिष्ठ लोकदल नेता, सईद आजमी साहब, हनीफ कमरे वाले, हाजी यामीन कमरे वाले, शाहिद कुरेैशी, शिव प्रताप सिंह शहर कोतवाल, अबरार वारसी, अजमल ठेकेदार, जाहिद कुरैशी, शाकिर भाई, मोहम्मद आरिफ, अली अब्बास, मोहम्मद फहीम, बबलू कुरेशी, मकसूद कुरैशी, सईद अहमद, राशिद कुरैशी, ताहिर कुरेशी, मोहम्मद कैफ कुरैशी, डॉ असलम शेख, अब्दुल मलिक पार्षद,हाजी हनीफ आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular