Wednesday, February 25, 2026
spot_img
HomeMarqueeभाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत
कानपुर महानगर में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया जगह-जगह स्वागत
स्वागत की होर्डिंगों से पटा कानपुर शहर
युवाओं की टोलियों ने ढोल नगाड़ों के साथ अध्यक्ष की अगवानी में दिखाया जोश
कानपुर महानगर। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का कानपुर महानगर में प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। युवा मोर्चा की यूनिट और कार्यकर्ताओं ने जगह जगह स्टाल लगाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष के भव्य स्वागत में वरिष्ठ समाज सेविका बीजेपी महिला नेता विनीता कपूर भी अपनी टीम के साथ मौजूद रहीं।
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यादव का कानपुर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत में अपना दल (एस) जिलाध्यक्ष युवा मंच शिवम पाण्डेय के नतृत्व में सैकड़ो साथियों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। शिवम पाण्डेय के करीबी व भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शशांक मिश्रा के साथ यशोदा नगर बाईपास में भी जोरदार स्वागत किया। शिवम पाण्डेय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे गठबंधन धर्म का पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि ये भारत का भाजपा और अपना दल (एस) का सर्वश्रेष्ठ और मजबूत गठबंधन है।
स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ समाजसेविका बीजेपी महिला नेत्री विनीता कपूर, अपना दल जिला उपाध्यक्ष रजत चौहान, जिला कोषाध्यक्ष अभिलाष गुप्ता, जिला कार्यकारिणी सदस्य दीपक तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी नितेश गुप्ता और भाजपा के मनीष बाजपेई, अंकित शर्मा, प्रशांत सिंह चंदेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular