BRIJENDRA BAHADUR MAURYA……………….
ब्लाक मीडिया प्रभारी के आश्रित को नौकरी तथा दस लाख मुआवजे की मांग
सोसल आडिट महासंघ का 30वे दिन भी धरना जारी

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सोशल ऑडिट महासंघ द्वारा सरकार और शासन प्रशासन को लगातार अवगत कराने के उपरांत तथा माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा महासंघ की समस्याओं का निराकरण करने का पूर्ण आश्वासन आदेश दिए जाने के बाद भी शासन द्वारा समस्याओं का निराकरण किए जाने वाला सोशल आडिट सदस्यों के पुनः नियुक्ति हेतु दिनांक 2 मई 2017को विज्ञप्ति समाचार पत्रों में प्रकाशित कराने के विरोध में दिनांक 10 मई 2017 से लक्ष्मण मेला मैदान लखनऊ में लगातार धरना प्रदर्शन जारी है।इसी क्रम में महासंघ द्वारा दिनांक 15 मई 2017 को विधानसभा का घेराव किया गया था जिसके बाद प्रशासन द्वारा मान्य मुख्यमंत्री जी से दिनांक 17 मई 2017 को भेंट वार्ता कराई गई जिसमें मुख्यमंत्री जी ने महासंघ की समस्याओं मांगों को पुनः तत्काल निस्तारण करने का पूर्ण आश्वासन आदेश दिया परंतु शासन द्वारा अभी तक शासनादेश जारी नहीं किया गया।
महासंघ का सोशल आडिट सदस्य माननीय मुख्यमंत्री जी के आदेश आश्वासन के क्रम में शासनादेश जारी कराने की मांग को लेकर तीसरे दिन का धरना जारी है।
धरने पर बैठे कुछ महिला पुरुष सदस्यों का स्वास्थ्य खराब होने पर उनहे प्रशासन द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया उनका इलाज चल रहा है।धरने पर बैठे विवेक सिंह यादव ब्लॉक मीडिया प्रभारी जनपद रायबरेली जब धरनास्थल से अपने घर दिनांक 28 मई 2017 को जा रहे थे तो हम साथ व्यस्त होने के कारण उनकी दुर्घटना में मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।





