Join us-9918956492———————————-
मलिहाबाद ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय ढेढेमऊ में पूर्व प्रधान मंत्री माननीय अटल विहारी बाजपेयी के जन्म दिवस तथा क्रिसमस के अवसर पर जनसहयोग द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को स्वेटर वितरण किये गए।

खंड़ शिक्षा अधिकारी मलिहाबाद के संयोजन में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक जय देवी कौशल ने छात्रो को स्वेटर प्रदान किये। ठिठुरन भरी ठंढ में बच्चे स्वेटर पाते ही उनके चेहरे खिल उठे।विधायक जय देवी कौशल अपने सम्बोधन में कहा की प्रदेश सरकार बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षार्थी हित में अनेक कार्य कर रही है। जिससे बेसिक शिक्षा की गुणवत्ता में दिन प्रतिदिन सुधार हो रहा है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक वासुदेव सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। खंड शिक्षा अधिकारी संतोष मिश्रा शिक्षक संघ के अध्यक्ष अवधेश कुमार वरिष्ठ अध्यापक हादी हसन संतोष द्विवेदी सत्य प्रकाश पाण्डेय कृष्ण कुमार द्विवेदी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर भारी संख्या में बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित रहे।





