मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी के द्वारा वांछित अपराधियों की धर पकड़ के संबंध में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्र अधिकारी रिफाइनरी के कुशल निर्देशन मैं अज्ञात घटनाओं के अनावरण हेतु चलाएं जा रहे अभियान में एक अज्ञात हत्या के अभियोग में मु0अ0सं0 241/18 धारा 302 भादवि थाना फरह जनपद मथुरा वनाम अज्ञात में स्वंय वादी का अभियुक्त के रूप में प्रकाश में आना जो कि मृतक के पुत्र तेजवीर सिंह द्वारा अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध दिनांक 26/03/18 को अपने पिता लाल सिंह की हत्या किए जाने के संबंध में थाना हाजा पर पंजीकृत कराया गया था उच्च अधिकारीगण के कुशल नेतृत्व में उक्त अभियोग में विवेचना करने एवं साक्ष्य के आधार पर मृतक के पुत्र वादी मुकदमा तेजवीर पुत्र स्वर्गीय लाल सिंह निवासी विरौना कला थाना फरह मथुरा का नाम प्रकाश में आया है। जिसे दिनांक 09/05/18 को प्रभारी निरीक्षक द्वारा मय टीम के साथ गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल संख्या यूपी 80 ए एन 1140 बरामद की गई अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि मेरे पिता लाल सिंह के पास के गांव की एक मिथलेश नाम की महिला से अवैध संबंध थे जो कि उसका हमारे घर तक भी आने जाने लगी एवं हमारे घर पर आकर हंगामा भी करने लगी।

जिस वजह से हमारी समाज में बहुत बदनामी हो रही थी।एवं मेरे पिताजी ने एक खेत भी मिथिलेश को रुपए देने के लिए बेच दिया था। जिसे हमारे रिश्तेदारों द्वारा 05.46 लाख रुपए देखकर वापस दिलवाया गया।उसके बाद भी हमारे पिता ने उक्त मिथिलेश के लिए पूरी जमीन बेचने का सौदा करने की बात कह रहा था। हम लोग समाज में मुंह दिखाने लायक नहीं रहे भूखों मरने की नौबत आ गई इन्हीं सभी बातों से क्षुब्ध होकर मैंने अपने पिता लाल सिंह की हत्या करने का निश्चय कर लिया और दिनांक 25 जून 2018 की रात मैंने अपने पिता को मोटरसाइकिल पर बिठाकर खेत में पानी लगाने के बहाने ले गया और रात्रि करीब 10:00 बजे अपने पिता के गले में गमछा (साफी) डालकर गला घोंटकर हत्या कर शव को भाव सिंह के खेत में डाल दिया तथा सुबह थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज करा दी। इस दौरान एसपी सिटी श्रवण कुमार ने प्रेस वार्ता कर संगीन वारदात करने वाले अपराधी का खुलासा किया।

जिला प्रभारी शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





