JOIN US-9918956492——————————————-
बेखौफ चोरों ने किसान के घर से नगदी सहित समान उठाया
मोहनलालगंज।निगोहां थाना क्षेत्र के मदारी खेडा गांव में एक किसान के घर बेखौफ चोरो ने छत के रास्ते से घर मे प्रवेश हुए और बक्से का ताला तोड़कर उसमे रखी नगदी व जेवरात लेकर चंपत हो गए।

सुबह बिखरा समान पड़ा देख किसान दंग रह गया और चोरी की सूचना निगोहां पुलिस को दी जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर वापस लौट आयी।मदारी खेडा गांव के रहने वाले किसान रिजवान ने बताया कि रविवार रात वह अपने परिवारजन के साथ सो रहा था। सोमवार सुबह जब वह उठा तो घर के दूसरे कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था।व बक्शे का ताला टूटा हुआ था जिसमे रखे 60 हजार नगदी व लगभग 50 हजार रुपये के जेवरात गयब थे। जिसके बाद वह चोरी की सूचना निगोहां पुलिस को दी। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना कर वापस लौट आयी।देर शाम तक मामला दर्ज नही किया गया।एसओ चैम्पियनलाल ने बताया कि जांच की जा रही है तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट————-
—————————————————————————————————————-
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
Also read