Thursday, February 12, 2026
spot_img
HomeNationalबीजेपी के जवाब के बाद कांग्रेस ने प्ले स्टोर से हटाया अपना...

बीजेपी के जवाब के बाद कांग्रेस ने प्ले स्टोर से हटाया अपना ऐप

राहुल गांधी द्वारा नमो ऐप पर लगाए गए डाटा शेयरिंग के आरोपों का अब भाजपा ने जवाब दिया है। भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी की पार्टी की ऐप लोगों की अनुमति के बिना उनका डाटा सिंगापुर की फर्म के साथ शेयर कर रही है। भाजपा के इस पलटवार के बाद कांग्रेस ने प्ले स्टोर से अपना ऐप हटा दिया है।

मालवीय ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्होंने साइट का डिस्क्लेमर शेयर करते हुए कांग्रेस पर लोगों का डाटा थर्ड पार्टी से शेयर करने के बात मानने को लेकर निशाना साधा है।

मालवीय ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘Hi! मेरा नाम राहुल गांधी है. मैं देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी का अध्यक्ष हूं। जब आप हमारे आधिकारिक ऐप को साइन अप करेंगे तो हम आप से जुड़ा पूरा डाटा सिंगापुर के दोस्तों को दे देंगे।’

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि कांग्रेस को इस बात के लिए पूरे अंक जिसमें उसने पहले से कहा है कि वो यूजर की अनुमति के बिना उसकी जानकारी किसी को भी दे सकती है चाहे वो अनजाने वेंजर्स हों या वॉलेंटियर्स।

मालवीय ने अक अन्य ट्वीट में आरोप लगाया है कि ‘जब कांग्रेस कहती है कि वो आपका डाटा लाइक माइंडेड ग्रुप्स के साथ शेयर करेगी तो इसके प्रभाव गंभीर हो सकते हैं। इनमें माओवादियों के अलावा पत्थरबाज, भारत के टुकड़े गैंग, चीनी दूतावास के अलावा कैंब्रिंज एनालिटिका भी हो सकते हैं।’

बता दें कि इसके पहले रविवार को राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा था कि मेरा नाम नरेंद्र मोदी है। मैं भारत का प्रधानमंत्री हूं। जब आप मेरे ऐप के लिए साइन अप करेंगे तो मैं आपका सारा डाटा अमेरिकी कंपनियों के दोस्तो को दूंगा।


अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular