Saturday, April 11, 2026
spot_img
HomeMarqueeबिल्डिंग के चारों ओर CRPF, 53RR, BSF और SOG के जवान तैनात

बिल्डिंग के चारों ओर CRPF, 53RR, BSF और SOG के जवान तैनात

join us-9918956492————
श्रीनगर: कड़ी सुरक्षा वाले श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास स्थित बीएसएफ के एक शिविर पर आतंकवादियों ने आज तड़के आत्मघाती हमला किया। इस हमले में सुरक्षा बल के एक सहायक उप निरीक्षक शहीद हो गए और तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों के साथ गोलीबारी में दो आतंकवादी मारे गए। बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि 182 बटालियन कैंप पर हुए हमले में सुरक्षा बल के सहायक उप निरीक्षक शहीद हो गए।

सुबह 4 बजे हुआ हमला
बीएसएफ अधिकारियों ने बताया, ‘‘बीएसएफ के दो जवान और एक पुलिस कर्मी हमले में घायल हो गए।’’ उन्होंने बताया कि हमला सुबह 4 बजे हुआ था। आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी अभी जारी है। बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादी 182वीं बटालियन के शिविर के परिसर की एक इमारत में छिपे हुए थे।
पुलिस ने बताया कि हवाईअड्डे पर अब, देश से बाहर जाने वाले लोगों को जाने की अनुमति दे दी गई है जहां पहले विमानों का परिचालन गोलीबारी की वजह से रोक दिया गया था। आतंकवादी गोगोलैंड में बीएसएफ की 182वीं बटालियन के मुख्यालय में घुस गए थे। इस बटालियन पर श्रीनगर हवाईअड्डे के रनवे की सुरक्षा का जिम्मा है।   शिविर के निकट पुराना श्रीनगर वायु क्षेत्र है जिसका परिचालन भारतीय वायुसेना करती है। इलाके में बीएसएफ और सीआरपीएफ के प्रशिक्षण केंद्र भी हैं। हवाईअड्डे के आस-पास स्थित स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

बीएसएफ शिविर पर ग्रेनेड हमला
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार फिदायीन हमलावरों ने हमहमा के पास बीएसएफ के शिविर पर ग्रेनेड से हमला करने के बाद भारी गोलीबारी की। जैश-ए-मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

बिल्डिंग छिपे हैं आतंकी
आतंकवादियों ने तड़के 4 बजे के करीब बीएसएफ कैंप में घुसने की कोशिश की। आतंकवादी गतिविधि का पता चलते ही जवानों ने फायरिंग की। बीएसएफ जवानों ने मोर्चा पूरी तरह संभाल लिया है। आतंकी जिस बिल्डिंग में हैं उसे चारों ओर से सुरक्षाबलों ने घेर लिया है। बिल्डिंग के चारों ओर CRPF, 53RR, BSF और SOG के जवान तैनात हैं। अभी भी एक आतंकवादी के बीएसएफ कैंप के अंदर एडमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक में छिपे होने की आशंका है। सूत्रों के मुताबिक एडमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक में जवानों के परिवार का कोई सदस्य नहीं है। पहले से आतंकवादी हमला होने से संबंधित खुफिया जानकारी होने के चलते बीएसएफ तेजी से प्रतिक्रिया देने में सफल रहा।

श्रीनगर एयरपोर्ट को किया गया बंद
आतंकी पास की ही एक कॉलोनी से आए थे। उन्होंने सबसे पहले एक रिटायर्ड आईजी के घर पर हमला किया, आतंकी किसी वाहन पर नहीं बल्कि पैदल ही आए थे। हमले के बाद श्रीनगर एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है. सूत्रों के अनुसार, श्रीनगर एयरपोर्ट पर आतंकवादी हमला हो सकने की खुफिया जानकारी थी, लेकिन सीआरपीएफ की कड़ी सुरक्षा के बीच संभव है आतंकवादी एयरपोर्ट के अंदर प्रवेश न कर पाए हों।

राजनाथ सिंह ने बुलाई बैठक
शिविर के निकट पुराना श्रीनगर वायु क्षेत्र है जिसका परिचालन भारतीय वायुसेना करती है। इलाके में बीएसएफ और सीआरपीएफ के प्रशिक्षण केंद्र भी हैं। हवाईअड्डे के आसपास स्थित स्कूलों को बंद कर दिया गया है। हमले के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने उच्चास्तरीय बैठक बुलाई है। बैटक में आईबी, रॉ के अधिकारी भी शामिल होंगे। इसमें कशमीर सुरक्षा की समीक्षा की जाएगी।

https://www.youtube.com/watch?v=5_-byR-rYEE


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular