Friday, April 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeबिजली विभाग के कार्यालय सहायकों ने मनाया एकता दिवस

बिजली विभाग के कार्यालय सहायकों ने मनाया एकता दिवस

JOIN US-9918956492——————————————————
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े————————————- 
बिजली विभाग के कार्यालय सहायकों ने मनाया एकता दिवस
लखनऊ,  विद्युत कार्यालय सहायक संघ के स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यालय सहायकों ने शक्ति भवन में ‘कार्यालय सहायक एकता दिवस’ के रूप में मनाया।


प्रदेश अध्यक्ष सुनील प्रकाश पाल ने शक्ति भवन में आयोजित कार्यक्रम में घोषणा करते हुए कहा कि आज के दिन विद्युत कार्यालय सहायक संघ का उदय हुआ था इसलिए हमारे संवर्ग के लिए एक अविस्मरणीय तिथि है अतः इस दिवस को स्थापना दिवस के रूप में न मनाकर ‘‘कार्यालय सहायक एकता दिवस’’ के रूप में मनाया जाएगा।

अभी तक मात्र अपने संवर्ग का संगठन न होने के कारण हम सभी विभिन्न संगठनों में बटे हुए थे जिससे हमें अपनी एकता प्रदर्शित करने का अवसर नहीं मिल पाता था परन्तु अब हमारा अपना संगठन है जिसके द्वारा हम सब मिलकर चुनौतियां का सामना कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह दुःखद है कि प्रबन्धन सिर्फ यांत्रिक संवर्ग के उत्थान के बारे में ही सोचता है और स्नातक उत्तीर्ण संवर्ग के साथ वह सौतेला व्यवहार कर रहा है इससे उन्हें बचना चाहिए कार्यालय सहायक भी उनके परिवार का महत्वपूर्ण हिस्सा है और यदि कार्यालय सहायक संवर्ग की समस्याएं दूर होती हैं तो निश्चित ही विभाग लाभान्वित होगा।


मीडिया प्रभारी राजेन्द्र विक्रम ने कहा कि धर्म, संस्कृति, रहन-सहन अथवा भाषा की विभिन्नता के बावजूद हमें मिलकर संवर्ग में एकत्व का भाव मजबूत करना होगा। अतिरिक्त महामंत्री अशोक कुमार ने कहा कि हम अपनी एकता के बल पर अपने संवर्ग को उच्चतम शिखर तक पहुंचाएंगे। प्रदेश सहसंगठन मंत्री आशीष त्रिपाठी ने कहा कि एकत्व लगातार चलने वाली प्रक्रिया है, इंसान जब तक संभल न जाए, गहरी नींद से उठ न जाए, तब तक एकत्व की प्रक्रिया चलती रहनी चाहिए। कार्यक्रम में जियाउद्दीन, ममता श्रीवास्तव, सर्वजीत वर्मा, रमेश पाल, कृष्ण मुरारी आनन्द, मनोज, संजीव सहित मुख्यालय के कार्यालय सहायक मौजूद रहे।

https://www.youtube.com/watch?v=VRpNjJlLTY0&t=110s


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular