Wednesday, February 25, 2026
spot_img
HomeMarqueeबाबा सिद्धनाथ अमरनाथ सेवा मंडल ने लाल बंगला में किया सम्मान

बाबा सिद्धनाथ अमरनाथ सेवा मंडल ने लाल बंगला में किया सम्मान

कानपुर जर्नलिस्ट क्लब के वरिष्ठ मंत्री सम्मानित

बाबा सिद्धनाथ अमरनाथ सेवा मंडल ने लाल बंगला में किया सम्मान
महा शिवरात्रि पर्व पर विगत कई वर्षों से ऐतिहासिक शिव बारात निकालता है सेवा मंडल

कानपुर महानगर। भगवान भोलेनाथ के महापर्व “महाशिवरात्रि” के शुभ अवसर पर बाबा सिद्धनाथ अमरनाथ सेवा मंडल द्वारा निकाली जाने वाली ऐतिहासिक शिव बारात के दौरान मंडल के पदाधिकारियों ने “कानपुर जर्नलिस्ट क्लब” के वरिष्ठ मंत्री और “ईटीवी के सीनियर रिपोर्टर” श्याम तिवारी को सम्मानित किया। निष्पक्ष और बेबाक कार्यशैली व पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के लिये वरिष्ठ मंत्री को सम्मानित किया गया।

बाबा सिद्धनाथ अमरनाथ सेवा मंडल विगत कई वर्षों से शिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ की भव्य शिव बारात निकालता है। इस बारात में क्षेत्रीय लोग बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हैं। निकाली जाने वाली यह शिव बारात लालबंगला से द्वितीय काशी के नाम से विख्यात प्राचीन शिव मंदिर बाबा सिद्धनाथ धाम पहुँचती है। जिसमें हजारों की संख्या में शिव भक्त भोलेनाथ की बारात के बराती बनकर चलते हैं। इस भव्य शिव बारात में सुंदर सुंदर झांकिया लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहती हैं।
इस भव्य शिव बारात शोभा यात्रा और वरिष्ठ मंत्री कानपुर जर्नलिस्ट क्लब श्याम तिवारी के सम्मान के दौरान अजय श्रीवास्तव (अज्जू) संजय कटारिया, रवि गुप्ता, सहित हजारों शिवभक्त मौजूद रहे।

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट 


9918956492 को अपने मोबाइल में avadhnama news के नाम से सेव करे और अपना नाम जिला हमे व्हाट्सएप्प करें 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular