join us-9918956492———-
बाढ़ की दहशत : जफर कालोनी खाली, बाले मियां के रौजे पर भी पानीहार्बर्ट बांध पर लगे 5 रेगुलेटरों में डोमिनगढ़ रेलवे लाइन पर लगे रेगुलेटर से बुधवार की अल सुबह 3.30 बजे शुरू हुए रिसाव से लोगों में दहशत का माहौल है। प्रशासन की रिसाव रोकने की तमाम कोशिशे बेकार हो गई, अब लोग अपने घरों से सामान निकाल कर ऊंचे स्थानों की ओर जा रहे हैं।

रिसाव वाले स्थान पर सिंचाई विभाग, नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारी डेरा डाले हुए हैं। हालांकि रिसाव रोकने के प्रयास में स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में सहयोग कर रहे हैं। प्लास्टिक बैग में मिट्टी भर कर रिसाव वोल स्थान पर डाला जा रहा है।

हार्बर्ट बांध के डोमिनगढ़ रेगुलेटर के रिसाव को जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों की मदद से रोक लिया है। उधर जफर कालोनी में हुए जलभराव को देखते हुए जिला प्रशासन ने खाली करने के आदेश जारी करा दिए हैं। बाले मियां के रौजे में भी जलभराव हो गया है। जफर कालोनी में हुए जल भराव के साथ ही बहरामपुर, पिपरापुर, तिवारीपुर, सूरजकुंड में भी हड़कंप का महौल है।

डोमिनगढ़ के रेगुलेटर नम्बर एक पर नया लोहे का फाटक बना कर रेगुलेटर में लगाने की तैयारी हो रही है। सिंचाई विभाग के लोग रिसाव वाले स्थान पर लोहे की नई प्लेट डालने की तैयारी में लगे है। आवश्यता अनुसार मोटी गेज की प्लेट न मिलने के कारण प्लेड डालने में विलम्ब की बात सिंचाई विभाग कर रहा है । लेकिन उसके पहले पानी को शहर में घुसने से रोकना आसान नहीं है। डीएम राजीव रौतेला और एसएसपी मौकै पर है। सिचाई विभाग को हर हालत में रिसाव रोकने का निर्दैश दिया है। रेगुलेटर के रिसाव की सूचना के बाद बंधे पर भारी भीड़ जमा हो गई है। शहर के लोग बंधे पर पहुंच रहे है । पुलिस विभाग और प्रशासन को भीड़ नियंत्रित करने मे पसीने छूट रहें है।
पलायन शुरु
डोमिनगढ़ में राप्तीनदी का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। जफर कालोनी में जल स्तर बढ़ने के कारण ऐसे लोग जिनके घर नीचे हैं पलायन करने लगे हैं। कुछ इसलिए भी घर छोड़ने लगे हैं क्योकि सड़कों पर जल भराव के कारण वे अपने घरों में कैद हो गए हैं।
जफर कालोनी में अधिकांश आबादी मुसलिम है। लोग अपने घरों से बाहर निकलने लगे हैं लेकिन बच्चों और परिवार को लेकर कहां जाए उन्हें समझ नहीं आ रहा है।
रेगुलेटर का फाटक दबाव से फटा
हावर्ट बाध पर डोमिनगढ़ स्थित एक नम्बर रेगुलेटर का लोहे का गेट पानी के दबाव के कारण फट गया है। बालू की बोरिया डाल कर पानी को रोकने का प्रयास विफल हो गया। राप्ती का पानी शहर रेगुलेटर से होकर घुस रहा है। हालांकि हार्बर्ट बांध पर नगर निगम द्वारा पम्पिंग स्टेशन लगाए गए हैं जिन्हें पूरी क्षमता से चला कर शहर के अंदर के पानी को फेंका जा रहा है।
जफर कालोनी के घरों में भरा पानी, सड़कों पर जलभराव
डोमिनगढ़ रेगुलेटर नम्बर दो के सबसे करीब जफर कालोनी है। नदी की तलहटी सरीखी जगह पर बसी इस आबादी में हाल के वर्षो में बसी इस कालोनी में यूं तो अधिकांश मकान नए बने हैं। लेकिन यहां काफी संख्या में झुग्गियां भी है। तकरीबन 400 मकान की इस कालोनी में पक्के मकान सड़क से काफी ऊंचाई पर बनाए गए जिस कारण घरों में अब तक पानी नहीं घुसा है। लेकिन सड़कों पर डेढ़ से दो फुट पानी खड़ा हो गया है। अपने घरों का सामान सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में जुटे हैं। सभी मिल कर यही दुआ कर रहे कि प्रशासन को रिसाव रोकने में जल्द से जल्द सफलता मिले।

रेगुलेटर नम्बर 6 से ओवरफ्लो हो रहा नदी का पानी
हार्बर्ट बांध के रेगुलेटर नम्बर एक पर रिसाव रोकने की कोशिशे जहां जारी हैं। दूसरी ओर रेगुलेटर नम्बर 6 से भी नदी का पानी ओवर फ्लो होकर शहर में घुसने लगा है। इन रेगुलेटरों के रखरखाव की जिम्मेदारी सिंचाई विभाग के अधिकारियों की है। रेगुलेटर में रिसाव की सूचना मिलने के बाद काफी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है। शहर से बड़ी संख्या में रिसाव देखने के लिए लोग मौके की ओर जा रहे हैं। जिन्हें रोका भी जा रहा है।
https://www.youtube.com/watch?v=z128H3xSUCk&t=1s





