Friday, February 13, 2026
spot_img
HomeMarqueeबाइक शोरूम से शातिरों ने पार किया रू0 भरा बैग

बाइक शोरूम से शातिरों ने पार किया रू0 भरा बैग

बाइक शोरूम से शातिरो ने पार किया रू0 भरा बैग
शोरूम मालिम को लगा सदमा, बिगडी तबियत, कार्डियोलाॅजी में भर्ती
कानपुर नगर, कानपुर के विधनू, रमईपुर स्थित हीरो बाइक के एक शोरूम में बाई खरीदने के बहाने से आये कुछ शातिरो ने शोरूम के केबिन में रखा नगदी भरा बैग पार कर दिया। जानकारी होने पर शोरूम के मालिक ने पुलिस को घटना की सूचना दी। इस हादसे मे शोरूम मालिक को लगे सदमे के कारण उसकी तबियत बिगड गयी जिसके बाद परिजनो द्वारा उसे कानपुर कार्डियोलाॅजी में भर्ती कराया गया। घटना के समय सीसीटीवी कैमरा भी बंद था। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है तथा जांच में जुटी है।
बिधनू के रमईपुर में साकेत नगर निवासी उमेश बाजपेई का हीरो बाइको का शो रूम है। बताया जाता है कि वह रोजाना की तरह सुबह कार द्वारा अपने शोरूम पहुंचे। उमेश का कहना है कि शोरूम खोलकर उन्होने अपने साथ रूपयो से भरा बैग जिसमें साढे 12 लाख रू0 थे वह केबिन में रख दियां तभी तीन युवक बाइक से आये, जिसमें एक व्यक्ति बाहर ही खडा रहा जबकि दो युवक शोरूम में अन्दर आये और बाइक खरीदने की बात कही। वह उन्हे बाइक दिखाने लगे। यवुको ने उमेश से पुरानी बाइक दिखाने को कहा जिसपर वह शोरूम के पीछे हिस्से में खडी पुरानी बाइक दिखाने लगे। कहा इसी बीच बाहर खडे युवक ने केबिन में घुस कर नकदी भरा बैग निकाल लिया। जब उनका ध्यान बैग पर गया तो उन्होने बैग न पाकर पुलिस को सूचना दी। घटना के सदमे से उमेश की तबियत बिगड गयी जिसके बाद उनके परिजन उन्हे कार्डियोलाॅजी ले गये। वहीं सीओ घाटमपुर आरके चतुर्वेदी ने कहा कि जांच की जा रही.
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट 
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular