JOIN US-9918956492——————————————————
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े————————————–
बच्चे की मौत पर पीड़ित परिवार को नहीं मिला इंसाफ,कानून व्यवस्था बेहाल :पीड़ित पिता
बच्चों की मौत का सवाल है जनाब मामला दबना नहीं चाहिए। जल्द से जल्द मामले की जाँच हो। यह प्रदेश की कानून व्यवस्था की आवाज है। कानून में कई ऐसे मामले आते रहते हैं। जहा किसी मासूम बच्चे को अगवा किया जाता है फिर घर वालों से मुंहमांगी रकम मांगी जाती है नहीं देने पर बच्चे की मौत कर दी जाती है। जिसके बाद भी कानून व्यवस्था भर्ष्टाचार के अंधकार में चुप रहता है। जिससे दिन पर दिन अपराध का मामला बढ़ता जाता हैं।
कानून व्यवस्था में कुछ ऐसे भी मामले आते है जहां किसी स्कूल के पास बच्चे की मौत हो जाती है। पुलिस प्रशासन यह कह कर टाल देती है कि मामले की जल्द से जल्द जांच हो। अंततः कई वर्षों के बाद फिर कानून व्यवस्था से आवाज आती हैं मामला बहुत गंभीर है जल्द से जल्द से न्यायिक जाँच होनी चाहिए। कुछ समय बाद भी होता कुछ नहीं है वजाय मामला को टरकाने से।
ऐसे न्यायिक जांच में कुछ मामला सामने आया हैं। प्रदेश के जिला आज़मगढ़ में बीते दो वर्ष पहले यानि 2016 में एक बच्चे की मौत हो गई लेकिन पीड़ित परिवार को अभी तक इंसाफ नहीं मिल पाया जिससे पीड़ित परिवार को बच्चे की मौत के पीछे की वजह पता हो सके। आज भी वह परिवार दर दर कानून व्यवस्था से न्याय की मांग कर रहा है।
यूपी जिला के आज़मगढ़ थाना तरवां पोस्ट खरिहानी का रहने वाला परिवार हीरालाल यादव के छः वर्षीय बेटे किशन की मौत मेहनगर तहसील के सिंहपुर कटहन स्थित राम कुँवर सिंह इंटर कालेज में निर्मम हत्या हुई थी लेकिन पुलिस प्रशासन की बड़ी लापरवाही की वजह से अभी तक न्यायिक जांच नहीं हो पाई।
पीड़ित पिता हीरालाल यादव ने मामले के बारे में बताते हुए कहाँ कि छ वर्षीय बेटे की मौत दो वर्ष पहले ही हुई है पर अभी तक प्रशासन कोई जांच नहीं कर रही है।
पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहाँ कि प्रशासन की मिली भगत से बच्चे की मौत की जांच नहीं हो रही है जिसकी वजह से दर दर भटकने से मजबूर हो रहे है। वहीँ विद्यालय के प्रबंधक राजेश सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि बच्चे की मौत के पीछे जिसका हाथ है वह विद्यालय के प्रबंधक का ही है। जिसकी लापरवाही से स्कूल में बच्चे की मौत हो गयी।
सतीश संगम की रिपोर्ट———————
——————————————————————————————————————–
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|