Tuesday, March 10, 2026
spot_img
HomeMarqueeबच्चा चीख रहा था तो लोग उसे

बच्चा चीख रहा था तो लोग उसे

रस्तोगीनगर बालागंज से एक बच्चे का दिनदहाड़े अपहरण
इकलौता बच्चा स्कूल वैन से उतरकर जैसे ही घर की तरफ बढ़ा तुरंत उठाकर भाग गए।
राजधानी में अपराधियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। एसएसपी मंजिल सैनी अपराध नियंत्रण में फेल नजर आ रही हैं।
ताजा मामला राजधानी के ठाकुरगंज इलाके के रस्तोगी नगर का है।यहां शेयर मार्केट में कर्मचारी के कक्षा 4 के 9 वर्षीय बेटे चित्रांश का दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने अपहरण कर सनसनी मचा दी।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बच्चा चीख रहा था तो लोग उसे बचाने के लिए दौड़े लेकिन बदमाश असलहा लहराते हुए बच्चे को लेकर फरार हो गए।दिनदहाड़े हुई इस दुस्साहसिक वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया।अपहरण की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस के आलाधिकारी आसपास के सीसीटीवी और हुलिए के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटे हैं।पुलिस ने सर्विलांस और क्राइम ब्रांच की टीम को भी बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए लगा दिया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular