Friday, February 27, 2026
spot_img
HomeMarqueeफिक्की की तरफ से आयोजित केमिकल एंड इंडस्ट्रियल डिजास्टर मैनेजमेंट सेमिनार का...

फिक्की की तरफ से आयोजित केमिकल एंड इंडस्ट्रियल डिजास्टर मैनेजमेंट सेमिनार का उद्घाटन

राजधानी लखनऊ के ताज होटल में आज फिक्की की तरफ से आयोजित केमिकल एंड इंडस्ट्रियल डिजास्टर मैनेजमेंट सेमिनार का उद्घाटन किया गया।
सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल राम नाईक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की , वही कार्यक्रम में मुख्य सचिव राजीव कुमार साथ ही ओधोगिक मंत्री सतीश महाना भी मौजूद रहे।

डिजास्टर मैनेजमेंट सेमिनार का आयोजन तीन तक चलेगा। वही कार्यक्रम में शिरकत करते हुए मंत्री सतीश महाना ने कहा कि छोटे उद्योग हो या फिर बड़े उद्योग सभी उद्योग के कर्मचारियो को फूल ट्रेंड करने के बाद ही काम पे लगाया जाए उन्होंने बताया कि तमाम दुर्घटनाएं सिर्फ लापरवाही के चलते हो जाती है और लापरवाही की वजह होती है और घटना के बाद किसी न किसी की लापरवाही ही सामने आती है इसीलिए उद्योगों में ट्रेनिंग देकर ही लोगो को काम पर लगाया जाए।

साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से मदद के लिए तैयार है।वही गवर्नर राम नाईक ने कहा एनटीपीसी की घटना को भुलाया नही जा सकता चाहे बड़े उद्योग हो या छोटे सबका ध्यान रखा जाए।

सतीश संगम की रिपोर्ट 


अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular