Wednesday, March 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeफारूक अब्दुल्ला ने कहा कि क्या ये देश कटियार के बाप का...

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि क्या ये देश कटियार के बाप का है?

JOIN US-9918956492———————————————–
एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर राजनीति गरमा रही है। भाजपा सांसद विनय कटियार के बयान पर जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला भड़क गए।

मीडिया के सामने फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि क्या ये देश कटियार के बाप का है? कोई भी धर्म नफरत करना नहीं सिखाता है, सभी धर्म केवल प्रेम का पाठ पढ़ाते हैं।

पत्रकारों से फारूख ने कहा कि ये हम सब का देश है। ये किसी एक व्यक्ति की बात नहीं है। विनय कटियार पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे लोग नफरत फैलाते हैं।

आपको बता दें कि विनय कटियार ने कहा था कि मुसलमानों की भारत में आवश्यकता नहीं है। मुसलमानों को इस देश में रहना ही नहीं चाहिए। जब मुसलमानों ने जनसंख्या के आधार पर देश का बंटवारा कर दिया। तो फिर यहां रहने की क्या जरूरत है।

एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के पाकिस्तान बुलाने वाले बयान पर राजनीति तेज हो गई है। उन्होंने भारतीय मुस्लिम को पाकिस्तानी बुलाने वाले पर सजा की मांग की थी। जिसके बाद भाजपा नेता विनय कटियार ने विवादित बयान दिया था।

https://www.youtube.com/watch?v=PBLx74WM1t8


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular