फर्जी तरीके से महिला के खाते से 45 हजार उड़ाए

0
141
फर्जी तरीके से महिला के खाते से 45 हजार उड़ाये
पीड़िता भटक रही दर दर नहीं हो रही सुनवायी
बैंको की लापरवाही का एक और उदाहरण
कानपुर महानगर। मोदी सरकार जहां भारत को डिजिटल इंडिया बना रही है वही बैंको की लापरवाही के चलते इंसान भी डिज़िटल बन गया है खाते से हज़ारो रूपये निकल जाते है और पीड़ित मोबाइल पर मसेग देख कर रह जाता है। और अधिकारियो के दरवाजों पर दस्तक के सिवा कुछ हाथ नहीं आता है।
भारतीय स्टेट बैंक शाखा यशोदा नगर के कर्मचारियों की लापरवाही का अंदाजा यही से लगाया जा सकता है जब दीपक सचान और उनकी पत्नी स्वाति सचान के खाता न0 30867912372 से एक अज्ञात महिला सुमन सिंह के फ़र्ज़ी हस्ताक्षर से 45 हज़ार रुपये निकल लिये। मैसेज स्वाति सचान के मोबाइल पर आते ही उनके पैरों तले की जमीन निकल गयी। आनन फानन मे जब स्वाति इस की जानकारी लेने यशोदा नगर शाखा पहुची तब उनके साथ हुए इस फर्जीवाड़े का पता चला स्वाति ने तत्काल साख प्रबंधक जितेंद्र विश्वकर्मा को जानकारी दे। अनुरोध किया। जिस से AGM को मेल भेजा गया।  21 मार्च को भेजे गये मेल का 27 मार्च तक कोई जवाब नहीं आया है।  जब पीड़िता जानकारी लेने पहुची तो शाखा प्रबंधक ने जवांब दिया जब AGM किसी को भेजेंगे तभी आगे की कार्यवाही की जायेगी। दर दर भटकती स्वाति को क्या इंसाफ मिलेगा मेहनत की कमाई वापस मिल पायेगी।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here