Saturday, February 28, 2026
spot_img
HomeMarqueeप्रेम प्रसंग में हुई हत्या के आरोपी गिरफ्तार

प्रेम प्रसंग में हुई हत्या के आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ ।सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों 38 वर्षीय गंगासागर यादव की हत्या करने वाले तीन अभियुक्तों को मय आलाकत्ल व रक्त रंजित कपड़ों के साथ निगोहा थाना क्षेत्र के सुदौरी मोड़ से गिरफ्तार किया गया ।

पुलिस के मुताबिक कमल और हरिपार नामक अभियुक्त निगोहा थाना क्षेत्र के ग्राम अहिनवार का रहने वाले है वही रजनी नामक अभियुक्ता जो की काल्पनिक नाम है ।इन अभियुक्तों ने लोहे का सरिया,चाकू से मृतक पर वायर किया था जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई ।

हज़रतगंज कोतवाली के अपराध अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने मामले को लेकर
बताया कि मृतक की पड़ताल से जानकारी मिली कि निगोहा थाना क्षेत्र के ग्राम भटपुरा में मृतक की ससुराल है जो की घटना स्थल के समीप है।

अभियुक्त आरोपी कमल की मृतक की साले की पुत्री रजनी से अनैतिक सम्बन्ध थे ।इसकी जानकारी मृतक गंगासागर को हो गई थी।जिसका नजायज फैदा उठाकर मृतक अभियुक्ता को ब्लैकमेल कर स्वयं अवैध संबन्ध बनाना व मिलने के लिए बार बार दबाव बनाता था।जिससे अभियुक्ता व कमल परेशान थे वह गंगासागर को रास्ते से हटाने की ठान ली ।

पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि 19जुलाई को गंगासागर की हत्या कराने के लिए कमल ने लड़की से फोन करवाया और मिलने के बहाने घटना स्थल पर बुलाया ।घटना स्थल पर लड़की अपने प्रेमी कमल व उसके साथी के साथ पहले से ही मौजूद थी । जहाँ मृतक गंगासागर के पहुँचते ही लोहे के सरिया व ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर जान से मार दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular