राजधानी लखनऊ क्षेत्र के विकास खण्ड माल प्राथमिक विद्यालय नारायणपुर व् पूर्व माध्यमिक विद्यालय दौलतपुर में खंड शिक्षा अधिकारी मलिहाबाद संतोष कुमार मिश्रा द्वारा सभी बच्चों को निःशुल्क स्वेटर वितरण किया गया।

स्वेटर वितरण में ग्राम प्रधान सुलेमान बेग , विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अनवर खान वसीम बेग के साथ अकीला प्र0 अ0 राजकिशोर स0 अ0 फहीम बेग स0 अ0 सुनीता सिंह आभा मिश्रा शमीम बेग एवं वसीम अहमद सत्य प्रकाश पाण्डेय के साथ अभिभावक मौजूद रहे। स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान आ गयी इसी के साथ बच्चों ने अब खंड शिक्षा अधिकारी महोदय से फर्नीचर उपलब्ध कराने की मांग की जिसको खंड शिक्षा अधिकारी महोदय ने जल्द उपलब्ध करने का वादा किया।
https://www.youtube.com/watch?v=c7GfgH_cCw4&t=54s





