Wednesday, February 25, 2026
spot_img
HomeMarqueeप्रधानमंत्री किसानों और वैज्ञानिकों को कृषि के सम्बन्ध में सम्बोधित करेंगे

प्रधानमंत्री किसानों और वैज्ञानिकों को कृषि के सम्बन्ध में सम्बोधित करेंगे

मलिहाबाद लखनऊ।प्रधानमंत्री नई दिल्ली में देश भर के किसानों और वैज्ञानिकों को कृषि के सम्बन्ध में सम्बोधित करेंगे जिसके चलते रहमानखेड़ा कृषि फार्म में विशेष इंतजाम किए गए हैं।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान रहमान खेड़ा के निदेशक  डॉ शैलेन्द्र राजन ने बताया कि कल 17 मार्च को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नई दिल्ली में हो रहे‛कृषि उन्नति मेला 2018’किसानों व कृषि वैज्ञानिकों को संबोधित करेंगे इस मेले में माल-मलिहाबाद के 50 प्रगतिशील किसान भी सहभागिता करेंगे इसके अलावा रहमान खेड़ा संस्थान में 500 किसानों को प्रधानमंत्री का सीधा प्रसारण सुनाने व आम की फसल की समसामयिक समस्याओं पर आयोजित गोष्ठी में सहभाग करने हेतु विशेष इंतजाम किया गया है इस दौरान किसानों को आम की बागवानी,फसल सुरक्षा के अलावा साप्ताहिक कृषि परामर्श तथा व्हाट्सअप और संस्थान की वेबसाइट के उपयोग का तकनीकी ज्ञान भी दिया जाएगा।

पंचदेव यादव की रिपोर्ट 


अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular