JOIN US-9918956492—————————————————–
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े————————————
प्रदेश में बढ़ रहे अपराध को लेकर कानून व्यवस्था पर बोले नये डीजीपी
कई दिनों के मस्क़त के बाद आखिरकार उत्तर प्रदेश पुलिस को नए डीजीपी के रूप में आईपीएस ओपी सिंह मिल ही गये। प्रदेश के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जहाँ पर प्रदेश के मुखिया यानी मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी मामला केंद्र सरकार के द्वारा फ़ाइनल किया गया है। जो की लगभग 22 दिनों के बाद प्रदेश में नए डीजीपी के रूप में ओपी सिंह की नियुक्ति हुई है।

उत्तर प्रदेश डीजीपी मुख्यालय में मंगलवार को लखनऊ के पूर्व एसएसपी ओपी सिंह की नियुक्ति प्रदेश के नए डीजीपी के रूप में हुई। जहां पर आईपीएस अधिकारी चंद्र प्रकाश ,आनंद कुमार ,समेत कई अधिकारीयों की मौजूदगी में प्रदेश के पुलिस बल के मुखिया के रूप में ओपी सिंह ने कार्यभार संभाला ।

डीजीपी का पदभार ग्रहण करने के बाद ओपी सिंह ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था हला कि पिछले दो महीनों से ठीक रही पर इसे और बेहतर बनाने के लिए तथा कानून व्यवस्था को चूस्त बनाने में तेजी के साथ काम किया जायेगे। आगे बताया कि प्रदेश में कई व्यवस्था को लेकर बेहतर काम किया जाएगा पर सबसे बड़ी ज़रूरी होगी यहाँ पर बढते अपराध व महिलाओ पर बढ़ रहें अत्याचार को रोकना। जिसके लिए हमारी टीम बेहतर काम करने का प्रयास करेंगी।

आप को बता दे कि मुख्यमंत्री से मिलने के बाद डीपीजी का पदभार ग्रहण किया। हाल ही में हुई ताबड़तोड़ डकैतियों के चलते पटरी से उतरी कानून व्यवस्था को वापस ट्रैक पर लाना उनके लिए बड़ी चुनौती होगी। जिसके लिए भरपूर सुरक्षा के तहत काम किया जायेगा।
सतीश संगम की रिपोर्ट———————–
——————————————————————————————————————–
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|